पूजा हेगड़े साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। महर्षि, मोस्ट एलिजिबल बैचलर, आला वैकुंठ पुरम जैसी सुपरहिट फिल्मों से पूजा के करियर को नई ऊंचाइयां मिली थीं, लेकिन साल 2022 उनके करियर के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो साबित हो रहा है। अब उनकी सुपरस्टार एक्ट्रेस की छवि ने करवट ली है और लगातार तीन फ्लॉप फिल्मों के बाद अब उनके करियर पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं।
2 of 4
राधे श्याम, बीस्ट, आचार्य
- फोटो : social media
लगातार फ्लॉप हुईं ये फिल्में
पूजा हेगड़े की राधे श्याम, बीस्ट के बाद आचार्य भी फ्लॉप साबित हुई और इसी के साथ यह उनकी फ्लॉप फिल्मों की हैट्रिक बन गई है। यही वजह है कि उनकी झोली में अभी दमदार कहानियों की कमी है। हालांकि अभिनेत्री के पास अभी त्रिविक्रम द्वारा निर्देशित महेश बाबू की 28वीं फिल्म जैसी बड़ी फिल्म भी है।
3 of 4
पूजा हेगड़े
- फोटो : instagram/hegdepooja
इस फिल्म से हो सकती हैं बाहर
रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री पूजा हेगड़े के पास 'भावदे युडु भगत सिंह' होने की भी चर्चा है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में हरीश शंकर द्वारा निर्देशित होने वाली इस फिल्म से पूजा हेगड़े से हाथ धो सकती हैं, क्योंकि खेल की रेस हो या पेशवर मोर्चा हर कोई जीतने वाले पर ही दांव खेलता है।
4 of 4
पूजा हेगड़े, रश्मिका मंदाना, कीर्ति सुरेश
- फोटो : insta
इन अभिनेत्रियों पर टिकी निर्माताओं की नजर
जहां फ्लॉप की हैट्रिक के बाद पूजा का करियरडांवाडोल होता दिख रहा है, वहीं दूसरी ओर साउथ की दो अन्य अभिनेत्रियां रश्मिका मंदाना और इंडस्ट्री में मजबूती से अपनी पकड़ बना रही हैं। रश्मिका मंदाना की हाल ही में पुष्पा द राइज हिट रही थी, भले ही इसमें पूरा श्रेय अल्लू अर्जुन को मिला हो, लेकिन उनके अभिनय को भी दर्शकों ने नजरअंदाज नहीं किया, ऐसे में उनकी झोली में पुष्पा पार्ट 2 भी है और वह आगामी परियोजनाओं के लिए निर्माताओं की पसंद बन सकती हैं। बात करें कीर्ति सुरेश की तो वह भी सिनेमा की दमदार अभिनेत्री के रूप में उभरी हैं। गुड लक सखी जैसी फिल्म के बाद अब वह 'सरकारू वारी पाटा' में नजर आ रही हैं, अगर ये फिल्म हिट रही तो वह पूजा हेगड़े की जगह निर्माताओं के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती हैं।