कभी बॉक्स ऑफिस के बादशाह कहलाए अभिनेता शाहरुख खान की इस साल की दूसरी फिल्म की भी बात पक्की हो गई है। जानकारी के मुताबिक शाहरुख ने फिल्मकार राजकुमार हिरानी की फिल्म के लिए हामी भर ली है और इस सामाजिक संदेश देने वाली ड्रामा फिल्म की शूटिंग वह इस साल के मध्य से ही शुरू कर देंगे। हिरानी की फिल्म खत्म होने के बाद शाहरुख साउथ के सुपरहिट निर्देशक एटली की फिल्म शुरू करेंगे।
शाहरुख ने पिछले साल नवंबर में ही यशराज फिल्म्स के बैनर तले फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरू की है जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। 'जीरो' के बाद और 'पठान' से पहले का जो वक्त बीता, उसमें शाहरुख ने कई फिल्मकारों की पटकथाएं सुनीं। उनमें से कुछ पटकथाओं को उन्होंने लायक समझा है और एक-एक करके अब लाइन में ले रहे हैं।
3 of 5
शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अपने काम की शुरुआत शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' से कर दी है और इसके खत्म होने के बाद उनके लिए दूसरी फिल्म लेकर तैयार हैं राजकुमार हिरानी। राजकुमार ने अपनी फिल्म की पटकथा पूरी करने में बहुत वक्त लगाया। अब वह इसी साल जून के महीने से काम शुरू कर सकते हैं। शूटिंग के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजकुमार की टीम शूटिंग की जगहें तलाशने में जुटी हुई है और बाकी प्री प्रोडक्शन के काम भी शुरू हो गए हैं।
4 of 5
शाहरुख, तापसी
- फोटो : Instagram
शाहरुख के साथ राजकुमार जिस फिल्म को बनाना चाहते हैं, वह फिल्म माइग्रेशन के मामलों में आने वाली दिक्कतों पर आधारित है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख का किरदार कुछ-कुछ वैसा होगा जैसा उन्हें उनकी फिल्म 'स्वदेश' में दिखाया गया है। हालांकि, राजकुमार इसमें अपनी फिल्मकारी का तड़का लगाएंगे। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में तापसी पन्नू भी दिखेंगी।
5 of 5
शहरुख खान
- फोटो : Twitter: @iamsrk
शाहरुख खान की एक और फिल्म भी कतार में लग चुकी है। ये फिल्म है साउथ के सुपरहिट निर्देशक एटली की एक्शन फिल्म। इस फिल्म में शाहरुख का डबल रोल बताया जा रहा है और इस फिल्म के लिए शाहरुख खान का प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज हिंदी सिनेमा की कुछ दिग्गज कंपनियों के साथ लगातार चर्चाएं कर रहा है। मामला जल्द ही फाइनल होने के करीब है।