प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक कपल में से एक माने जाते हैं। अब खबर है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के बाद पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। अब रीयल लाइफ की यह हॉट जोड़ी एक बार फिर से रील लाइफ में भी साथ दिखेगी। दोनों 'आदत' में साथ नजर आएंगे जिसे विक्रम भट्ट ने लिखा है।
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि बिपाशा बसु सिंगर मीका सिंह की फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रही हैं। अब इस खबर पर मुहर लग चुकी है। पहले फिल्म की शूटिंग जून में ही शुरू होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे सितंबर तक के लिए टालना पड़ा। निर्देशक भूषण पटेल इस फिल्म को निर्देशित करेंगे। आपको बता दें कि भूषण ने ही 2015 में बिपाशा और करण की हॉरर फिल्म 'अलोन' का निर्देशन किया था।
3 of 4
बिपाशा बसु, करन सिंह ग्रोवर
- फोटो : deccanchronicle
फिल्म की शूटिंग के लिए यह कपल लंदन जाने वाला है। इस फिल्म में बिपाशा पुलिस की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं करण एक एनआरआई बिजनसमैन के रूप में दिखेंगे। यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी जो साल के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि कुछ समय पहले दोनों के कंडोम के विज्ञापन ने तहलका मचाया था, तो उसके बाद दोनों अस्पताल के सामने दिखे तो बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होने की खबरें भी खूब वायरल हुई थी।
4 of 4
बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर
फिल्म की शूटिंग 14 सितंबर से शुरू होगी। आपको बता दें कि करण और बिपाशा की मुलाकात फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली थी। अब इस खबर को सुनने के बाद तो फैन्स एक बार फिर इन दोनों की जोड़ी को देखने के लिए बेताब हैं।