डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की पहली फिल्म तुम बिन तो आपको याद ही होगी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। तुम बिन में संदली सिन्हा, प्रियांशु चटर्जी, राकेश वशिष्ठ और हिमांशु मलिक ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से संदली सिन्हा और प्रियांशु चटर्जी ने डेब्यू किया था। ये फिल्म जितनी हिट रही उतनी हिट इसकी स्टारकास्ट नहीं हो पाई। इस फिल्म के अभिनेता हिमांशु मलिक को आज भी लोग 'तुम बिन' फिल्म से ही जानते हैं। इसके बाद उनकी कोई हिट फिल्म नहीं आई। हिमांशु मलिक ने फिल्म में अभिज्ञान का किरदार निभाया था। इसके बाद उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। तुम बिन के बाद हिमांशु मलिक ने मल्ल्किा शेरावत के साथ फिल्म ख्वाहिश की थी। फिल्म में किसिंग सीन को लेकर हिमांशु खूब सुर्खियों में रहे हालांकि इससे उनके करियर को कोई फायदा नहीं मिला। आइए जानते हैं अभिनेता ने बारे में अनसुनी बातें...
इस हीरो की क्यूटनेस पर मर मिटी थीं लड़कियां, जानें अब कहां है 'तुम बिन' का यह अभिनेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 29 Jul 2021 03:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन