काला हिरण शिकार मामले में आज सलमान खान को दोषी करार दे दिया गया है। जोधपुर की अदालत ने काला हिरण के शिकार के 19 साल पुराने मामले में बाकी सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। खबर है कि सलमान खान सजा के खिलाफ सेशन कोर्ट जाएंगे।
सलमान खान की शादी कब होगी? इस सवाल का जवाब शायद हर हिंदुस्तानी जानना चाहता है। उनकी शादी का इंतजार जितना उनके घरवालों को है उतना ही उनके करोड़ों फैंस को भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान खान ने अब तक शादी क्यों नहीं की?
सलमान ने इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में कहा था कि उन पर चल रहे केस निपटने के बाद वह शादी के बारे में सोचेंगे। हालंकि बाद कुछ समय पहले ही बॉम्बे हाइकोर्ट ने सलमान खान को हिट एंड रन केस में बरी कर दिया। फैंस को लग रहा था कि सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में बरी हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब सलमान की शादी का सवाल फिर से खड़ा हो गया है।
बता दें सलमान खान का नाम अब तक सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के साथ जुड़ चुका है। मॉडल यूलिया वंतूर के साथ भी उनकी नजदीकियों की चर्चा अक्सर होती रहती है। हालांकि, कभी खुद सलमान ने अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की।
सलमान की शादी का भविष्य इस फैसले पर निर्भर करता है। काला हिरण शिकार मामले में सलमान को छोड़ बाकी सभी आरोपी बरी हो चुके हैं। अब सवाल यह है कि दोषी करार होने के बाद सलमान शादी करेंगे या नहीं।