सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' के बाद प्रभास और श्रद्धा कपूर की 'साहो' के सेट पर भी मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगा दी गई है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि फिल्म के सेट से कोई सीन लीक न हो सके।
पढ़ें- देर रात 'इत्तेफाक' की स्क्रीनिंग देखने ये किसके साथ पहुंची शाहरुख की बेटी?
शूटिंग के दौरान सभी लोगों को ये सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वो फिल्म के सेट पर मोबाइल को दूर ही रखें। बता दें कि प्रभास और श्रद्धा कपूर की 'साहो' की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल जल्द ही आबू धाबी में शुरू होने वाला है।
आबू धाबी में फिल्म के कई सीन अलग-अलग लोकेशन पर शूट किए जाएंगे। खबरों की मानें तो शूटिंग के समय सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है। फिल्म से किसी तरह का कोई सीन लीक न हो इसके लिए कड़े कदम उठाएं गए हैं।
फिल्म से कोई सीन लीक न हो इससे बचने के लिए फिल्म को कहां शूट किया जाएगा ये भी गोपनीय रखा जाएगा। बात अगर फिल्म 'साहो' की टीम की करें तो उनका मानना भी है कि फिल्म से कोई सीन लीक न हो इसके लिए इस तरह के कदम उठाने बेहद जरूरी हैं।