सनी देओल के खिलाफ बीते दिन फिल्म निर्माता सौरव गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिससे सुपरस्टार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सौरव गुप्ता ने कहा कि साल 2016 में सनी ने पैसे लेने के बाद भी उनकी फिल्म की शूटिंग नहीं की। न ही अभिनेता ने उनके पैसे वापस लौटाए। अभिनेता के वादे से मुकरने के बाद सौरव को पुलिस स्टेशन जाना पड़ा। जहां, सनी ने अब तक इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है, वहीं उनके वकील रिजवान मर्चेंट ने मीडिया से बात करते हुए अभिनेता का पक्ष साफ किया है।
2 of 5
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
गोपनीय जानकारी का खुलासा करने से बचते हुए रिजवान मर्चेंट ने कहा कि मामले का कोई आधार नहीं है। उन्होंने बताया कि 2016-2024 के बीच उनके मुवक्किल ने ऐसा कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। यह सब सिर्फ उनकी छवि को धूमिल करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2016 में, दोनों पक्षों (सनी देओल और सौरव गुप्ता) के बीच एक कानूनी अनुबंध तैयार किया गया था जिसमें सभी मौद्रिक मुआवजे और कानूनी परिणामों का उल्लेख किया गया था।
3 of 5
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिजवान ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'जब वह मुआवजा नहीं आया, तो दूसरे पक्ष (सौरव गुप्ता) को एक डिमांड नोटिस भेजा गया, जिसमें उल्लेख किया गया था कि यदि राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो अनुबंध समाप्त कर दिया जाएगा और राशि जब्त कर ली जाएगी। इसके बाद एक और मांग नोटिस भेजा गया और दोनों का उत्तर नहीं आया। फिर अनुबंध समाप्त कर दिया गया (जैसा कि अनुबंध में उल्लेख किया गया था) और राशि जब्त कर ली गई। हालांकि, फिर भी, सिविल कोर्ट में इसे कोई चुनौती नहीं दी गई। टर्मिनेशन नोटिस का भी कोई जवाब नहीं दिया गया।
Manthan: दोबारा रिलीज हुई क्लासिक फिल्म 'मंथन', स्क्रीनिंग पर दिग्गज सितारों ने की शिरकत
4 of 5
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
निर्माता और सनी देओल के करीबी सहयोगी विशाल राणा ने साफ किया है कि वह उसी अनुबंध के गवाह थे जब 2016 में इसका मसौदा तैयार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि उस समय, शिकायतकर्ता सौरव गुप्ता ने सनी को बताया था कि उनकी पत्नी एक अभिनेत्री हैं, जो फिलहाल मुंबई में नहीं हैं, इसलिए वह कॉन्ट्रैक्ट ले लेंगे और अगले सोमवार को लौटा देंगे। राणा कहते हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ।
Suriya 44: 'सूर्या 44' से जुड़ीं पूजा हेगड़े, इस मलयालम अभिनेता ने भी कार्तिक की फिल्म के लिए कसी कमर
5 of 5
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
सौरभ गुप्ता की बात करें तो उनका दावा है कि उन्होंने साल 2016 में एक फिल्म के लिए सनी देओल को साइन किया था, जिससे अभिनेता को एक महत्वपूर्ण राशि प्रदान की गई थी और इसमें शामिल अन्य तकनीशियनों के खर्चों को भी कवर किया गया था। हालांकि, अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग नहीं की और अब तक उनके पैसे भी नहीं लौटाए हैं। सौरभ के पुलिस स्टेशन जाने के बाद अभिनेता कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।
Dalljiet Kaur: निखिल पर आरोपों के बाद दलजीत कौर ने साझा किया शादी का वीडियो, पोस्ट डिलीट कर होने लगीं ट्रोल