एडल्ट स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) की सगाई की खबर उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग थी। मिया ने इस बात की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर दी थी कि उनकी सगाई हो गई है, इस बात पर यकीन करना फैंस के लिए मुश्किल हो रहा था। वहीं अब मिया खलीफा ने बताया कि रॉबर्ट ने उन्हें किस तरह से प्रपोज किया था।
एडल्ट स्टार मिया खलीफा को रेस्टोरेंट में ब्वॉयफ्रेंड ने किया था प्रपोज, पहले भी हो चुकी है शादी
मिया खलीफा (Mia Khalifa) को उनके ब्वॉयफ्रेंड ने शिकागो के एक रेस्टोरेंट में प्रपोज किया था। इस बात की जानकारी मिया ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। मिया ने बताया रॉबर्ट बीते काफी दिनों से कह रहे थे कि वीजा मिलने की खुशी को सेलिब्रेट करेंगे। रॉबर्ट लगातार इस बात को कह रहे थे इसलिए मेरे दिमाग में यह बात बैठ गई थी।
A post shared by Mia K. (@miakhalifa) on
रॉबर्ट शेफ हैं और वह चाहते थे कि यह डिनर डेट हमेशा के लिए यादगार बन जाए। इसलिए उन्होंने डिनर पर प्रपोज करने का प्लानिंग की थी। सगाई वाली अंगूठी एक बाउल में छिपी हुई थी। सर्व करते हुए वह रिंग आ गई। रॉबर्ट ने भी अपने पोस्ट में बताया कि उसने मिया को किस तरह सरप्राइज दिया था। रॉबर्ड सेंडबर्ग ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'हम इस सप्ताह के अंत में शिकागो गए और शानदार डिनर किया। मैंने मिया को प्रस्ताव दिया और उसने कहा हां!'
A post shared by Robert Sandberg (@robertsandberg) on
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि मिया का तलाक हो चुका है। मिया खलीफा ने अमेरिकी बिजनेसमैन से साल 2001 में शादी की थी। इन दोनों का रिश्ता ज्यादा वक्त नहीं चल सका और दोनों 2014 से अलग रहने लगे। यह वही वक्त था जब मिया एडल्ट इंडस्ट्री में एंट्री कर चुकी थीं। इसके बाद मिया का साल 2016 में तलाक हो गया।
आपको बता दें, मिया के मंगेतर रॉबर्ड सेंडबर्ग (Robert Sandberg) पेशे से शेफ है। बचपन से ही उन्हें खाना बनाने का शौक रहा है। इस बात की जानकारी रॉबर्ड के सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करके दी है। मिया और रॉबर्ड ने एक साथ की जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। मिया खलीफा के ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बहुत है। सोशल मीडिया पर अक्सर मिया अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।