उदित नारायण के बेटे और गायक आदित्य नारायण अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। आदित्य और श्वेता की शादी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। चलिए आपको दिखाते हैं पूरा वेडिंग एलबम।
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने लिए सात फेरे, देखें बरात से लेकर विदाई तक की INSIDE तस्वीरें
दुल्हा बने आदित्य, श्वेता के साथ आउटफिट मैच करते दिख रहे हैं। श्वेता अग्रवाल ने सिल्वर रंग का लहंगा वेडिंग डे के लिए चुना है। जिसमें लाल रंग के थ्रेड से एंब्रायडरी की गई है। वहीं आदित्य नारायण ने भी सिल्वर रंग की शेरवानी के साथ सफेद पगड़ी पहनी है।
बरात में शामिल सभी लोग जमकर डांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान आदित्य भी झूमते दिख रहे हैं। उनके आस पास उनके कई दोस्त और रिश्तेदार नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by #Shwetya my life❤❤❤ (@adiholic_till_last_breath)
तस्वीरों में आदित्य के पिता और उदित नारायण भी भांगड़े पर डांस करते हुए नजर आए। वहीं आदित्य की मां ने भी बेटे की शादी में जमकर डांस किया। उदित नारायण ने ऑरेंज कलर की शेरवानी पहनी थी जबकि आदित्य की मां ने पारंपरिक तरीके से साड़ी कैरी की।
View this post on Instagram
A post shared by #Shwetya my life❤❤❤ (@adiholic_till_last_breath)
जयमाला के दौरान भी खूब मस्ती देखी गई। श्वेता को परिजनों ने कंधे पर बैठा लिया। इसके बाद आदित्य के कई दोस्तों ने उन्हें उठाया, तब उन्होंने श्वेता के गले में जयमाला पहनाई।
View this post on Instagram
A post shared by #Shwetya my life❤❤❤ (@adiholic_till_last_breath)