बॉलीवुड के जाने माने सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आदित्य आज (1 दिसंबर) अपनी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध रहे हैं। आदित्य ने महामारी के दौर में सिंपल तरीके से शादी करने का फैसला किया और इस शादी में कम ही मेहमानों को बुलाया गया है। अब इस शादी से दूल्हा- दुल्हन की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई हैं।
शादी के बंधन में बंधने जा रहे आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल, सामने आईं तस्वीरें
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने कुछ दिन पहले ही अपनी शादी की घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। जिसके बाद से ही फैंस को इनकी शादी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। अब फैंस का ये इंतजार खत्म भी हो गया है। क्योंकि आदित्य की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।
दरअसल आदित्य के कुछ फैन क्लब्स ने उनकी शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। जिनमें आदित्य क्रीम शेरवानी पर गोल्डन वर्क के साथ एकदम राजकुमार की तरह लग रहे हैं। वहीं आदित्य ने सिर पर पग भी बांधी हैं जिसमें कुंदन और मोती से बना मोर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by #Shwetya my life❤❤❤ (@adiholic_till_last_breath)
वहीं बात करें श्वेता की तो उनकी भी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें श्वेता गाड़ी में बैठी हैं। दुल्हन बनीं श्वेता बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। श्वेता ने ऑफ व्हाइट रंग का लहंगा पहना हुआ है। साथ में गुलाबी रंग की शॉल भी कंधे पर डाली हुई है। श्वेता ने भी इस लहंगे के साथ कुंदन की ज्वैलरी पहनी है जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by #Shwetya my life❤❤❤ (@adiholic_till_last_breath)
बता दें कि इससे पहले आदित्य और श्वेता के तिलक की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। जिनमें दोनों बेहद खूबसूरत और खुश भी नजर आ रहे थे। तो वहीं आदित्य के माता पिता उदित नारायण और दीपा नारायण भी बेटे की शादी से बहुत खुश नजर आए। तो वहीं उदित की बॉन्डिंग भी अपनी बहु के साथ बेहद खास नजर आई।
पढ़ें: तस्वीर साझा करते ही भारती सिंह को लोगों ने किया ट्रोल, पति हर्ष ने यूं दिया करारा जवाब