फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी मेहरुन्निसा के शानदार किरदार को निभाने के बाद अभिनेत्री अदिति राव हैदरी मणिरत्नम की फिल्म में एक बार फिर करना चाहती हैं।
उन्होंने बताया कि मैंने अपने करियर की शुरूआत 2006 में निर्देशक मणिरत्नम के साथ ही की थी।
गौरतलब है कि अदिति ने मणिरत्नम के साथ फिल्म 'काटरू वेलियीदाई' में पहली बार काम किया था। मणिरत्नम के साथ काम करने के बाद अदिति हमेशा से उनके साथ आगे और काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं और एक बार फिर उन्होंने अपनी इस इच्छा को जाहिर किया है। हालांकि उन्होंने एक ऐसी बात भी कहीं जिसे सुनकर शायद मणिरत्नम को पसंद न आए। दरअसल उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में उनके पसंदीदा डायरेक्टर मणिरत्नम नहीं बल्कि संजय लीला भंसाली हैं।
इस दौरान जब अदिति से पूछा गया कि इतने बड़े डायरेक्टरों के साथ काम करके आपको कैसा लगा तो इस पर उनका कहना था कि मैं खुद को काफी भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इतने बड़े डायरेक्टरों के साथ काम करने का मौका मिला। मैं बचपन से ही मणि सर की फिल्में देखते हुए आ रही हूं। मैं इनके साथ आगे और भी कई फिल्में करना चाहती हूं। मेरा सपना था कि काश मैं फिल्म 'बॉम्बे' में लीड हीरोइन का किरदार निभा पाती।
मुझे मणि सर ने अपनी आने वाली फिल्म 'चेक्का चिवंथा वाणम' में काम करने का मौका दिया, इसके लिए मैं हमेशा उनकी शुक्रगुजार रहूंगी। मुझे इस फिल्म से काफी कुछ सीखने का मौका मिला।