फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adil Hussain film footprints on water and Randeep Hooda Rat On A Highway poster released at Cannes Film Festival know full details of both films here

Cannes 2022: आदिल हुसैन और रणदीप हुडा की नई फिल्मों के पोस्टर रिलीज, यहां पढ़िए दोनों फिल्मों की पूरी जानकारी

Mon, 23 May 2022 07:50 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Mon, 23 May 2022 07:50 PM IST
सार

कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई फिल्मों के प्रीमियर के साथ ही पोस्टर भी रिलीज हुए। इसी कड़ी में अब रणदीप हुडा और आदिल हुसैन की फिल्मों को पोस्टर इंडिया फिल्म पवेलियन में जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Adil Hussain film footprints on water and Randeep Hooda Rat On A Highway poster released at Cannes Film Festival know full details of both films here
रणदीप हुड्डा और आदिल हुसैन की फिल्मों के पोस्टर रिलीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

कान फिल्म फेस्टिवल के साथ चल रहे फिल्म बाजार में दो और भारतीय कलाकारों का नाम गूंजा हैं। ये कलाकार हैं रणदीप हुडा और आदिल हुसैन। दोनों की नई फिल्मों के पोस्टर कान में जारी होने की सूचना ब्रिटेन स्थित फिल्म कंपनी द प्रोडक्शन हेडक्वार्टर्स ने दी है। इन फिल्मों के पोस्टर इंडिया फिल्म पवेलियन में जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


'फ़ुटप्रिंट्स ऑन वॉटर' कुल 115 मिनट अवधि वाली फिल्म है और इसमें आदिल हुसैन, निमिषा सजायन, लीना कुमार और ब्रिटिश एक्टर ऑनतिनियो अकील ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल इस का पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इस फिल्म का निर्माण मोहन नाडार ने किया है, जबकि साउंड डिज़ाइन की ज़िम्मेदारी ऑस्कर अवॉर्ड विनर रसुल पुकुट्टी ने निभाई है। 'फ़ुटप्रिंट्स ऑन वॉटर' के ज़रिए नथालिया स्याम ने फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में क़दम रखा है।

विज्ञापन

ग़ौरतलब है कि यह फिल्म वास्तविकता से जुड़ी कहानी है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे रघु नामक शख़्स अपनी बेटी के खो जाने के बाद एक ग़ैर-क़ानूनी अप्रवासी व्यक्ति के तौर पर यूके पहुंच जाता है। ग़ौरतलब है कि द प्रोडक्शन हेडक्वाटर्स लिमिटेड की ओर से इस वक्त कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के दिलचस्प प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है, जो इस समय निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं।

विज्ञापन

इन फिल्मों में से जो पूरी तरह से बन चुकीं हैं उनमें 'फ़ुटप्रिंट्स ऑन वॉटर', '36 गुण और 'रैट ऑन द हाईवे' का नाम शामिल है। सुमित कक्कड़ निर्देशित '36 गुण' में संतोष जुवेकर और पूर्वा पवार मूख्य भूमिकाओं में है। यह फिल्म एक ऐसी सामाजिक मान्यता पर आधारित है कि अगर एक लड़के और एक लड़की के आपस में 36 गुण मिल जाते हैं तो दोनों को एक-दूसरे से शादी करने के लिए आदर्श जोड़े के तौर पर देखा जाता है।


रणदीप हूडा स्टारर 'रैट ऑन द हाईवे' 115 मिनट लम्बी फिल्म है जो एक ऐसे एडवर्टाइज़िंग प्रोफेशनल की कहानी है जिसे अपने जीवन के पिछले 48 घंटों के बारे में सबकुछ भूल चुका है और फिर उसे अपनी याददाश्त को लेकर काफ़ी जद्दोज़हद करनी पड़ती है। इस फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में हुई है और इसका निर्देशन विवेक चौहान ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed