अभिनेता अध्ययन सुमन हाल ही में वेब सीरीज 'आश्रम' में नजर आए। इसके इलावा वो गायन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। अध्ययन ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत की और अपने शो से लेकर इंडस्ट्री तक के कई राज खोले।
2 of 5
अध्ययन सुमन
- फोटो : instagram/adhyayansuman
बॉलीवुड में जब इन दिनों चारों ओर ड्रग कनेक्शन को लेकर चर्चा हो रही है ऐसे में अध्ययन कहते हैं कि 'जब कोई नशा करता है तो अंदाजा भी नहीं होता कि अगर वो पकड़ा जाएगा तो उसके साथ क्या हो सकता है। नशे में व्यक्ति सब कुछ भूल जाता है।' वेब सीरीज में अध्ययन का किरदार एक रॉकस्टार का होता है जो अपने ही नशे में होता है। अध्ययन कहते हैं कि 'बॉलीवुड में जो स्थिति अभी है वही उनके शो में दिखने को मिलता है।'
3 of 5
अध्ययन सुमन, कंगना रणौत
- फोटो : instagram/adhyayansuman, twitter@KanganaTeam
कंगना रणौत ने हाल ही में कहा था कि बॉलीवुड में 99 फीसदी लोग ड्रग्स लेते हैं। इस पर अध्ययन कहते हैं कि 'जब मैंने करियर की शुरुआत की थी तब मैं भी कुछ पार्टियों में गया था। उस दौरान मैंने इंडस्ट्री के कुछ लोगों को ड्रग्स लेते हुए देखा। कुछ लोग लेते हैं लेकिन मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि 99 फीसदी लोग ड्रग्स लेते हैं। यहां बहुत सारे अच्छे लोग हैं। अगर सभी ड्रग्स ले रहे हैं तो फिर फिल्में कैसे बन रही हैं।'
4 of 5
अध्ययन सुमन
- फोटो : instagram/adhyayansuman
अध्ययन कहते हैं कि 'एनसीबी बहुत अच्छा काम कर रही है। अगर कोई बड़ा स्टार पकड़ा जाता है तो गलत संदेश जाएगा। सभी उन्हें आदर्श मानते हैं। अभी मां बाप अपने बच्चों को इंडस्ट्री भेजने से डर रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि बॉलीवुड में सभी नशा करते हैं। ऐसा नहीं है। अगर ड्रग्स की ही बात है तो केवल बॉलीवुड क्यों बाकी हर क्षेत्र में भी ऐसे लोग हैं। वहां भी जांच होनी चाहिए।'
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अध्ययन सुमन उनके लिए इंसाफ की मांग करते हुए देखे गए। अध्ययन ने बताया कि 'मैं सुशांत को निजी तौर पर नहीं जानता था। जब मुझे उनके निधन के बारे में पता चला तो मैं दहल गया। उन्हें देखकर लगता था कि एक ऐसा अभिनेता जिसके पास सब कुछ है वो ऐसा क्यों करेगा। जब दिन बीतते गए तब बातें बाहर आनी शुरू हुईं। अभी जांच चल रही है। हम सभी जानना चाहते हैं कि उनके साथ हुआ क्या।'