ऐसी कई हीरोइनें रहीं जिन्होने बॉलीवुड में अपने कदम जमाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं रहीं। लेकिन इन्ही हीरोइनों का क्षेत्रीय फिल्मों में ऐसा डंका बजता है कि नाम से ही फिल्में चल जाती हैं।
बॉलीवुड में फ्लॉप हैं पर रीजनल फिल्मों में हिट हैं ये हीरोइनें
पाओली डैम बेशक हिंदी फिल्म 'हेट स्टोरी' में नजर आईं जिसमें उनके बोल्ड अंदाज ने लोगों की भौंहें खड़ी कर दीं, लेकिन पाओली बंगाली फिल्मों में जाना-पहचाना नाम हैं। कई बंगाली हिट फिल्में उनके खाते में दर्ज हैं, लेकिन बॉलीवुड में पाओली अपनी जगह नहीं बना पाईं।
बॉलीवुड में फ्लॉप हैं पर रीजनल फिल्मों में हिट हैं ये हीरोइनें
नीरू बाजवा भी एक ऐसी हीरोइन हैं जो पंजाबी सिनेमा में तो सुपरस्टार हैं लेकिन बॉलीवुड में उनकी दाल नहीं गल पाई। नीरू बाजवा का बॉलीवुड डेब्यू फ्लॉप रहा जिसके बाद उन्होंने पंजाबी फिल्मों का रूख किया और आज वहां सभी उनके साथ काम करने के सपने देखते हैं।
बॉलीवुड में फ्लॉप हैं पर रीजनल फिल्मों में हिट हैं ये हीरोइनें
काजल अग्रवाल आज साउथ की फिल्मों में जाना-माना नाम हैं लेकिन उन्होंने भी बॉलीवुड में अपने जलवे दिखाने की कोशिश की, पर कामयाबी नहीं मिली। हालांकि बीच में उन्होंने एक-दो हिंदी फिल्में भी कीं बावजूद इसके काजल बॉलीवुड में वो कामयाबी नहीं हासिल कर पाईं जो उन्हें साउथ की फिल्मों में मिली।
बॉलीवुड में फ्लॉप हैं पर रीजनल फिल्मों में हिट हैं ये हीरोइनें
भूमिका चावला को हम कैसे भूल सकते हैं ? सलमान खान के साथ 'तेरे नाम' जैसी सफल फिल्म देने के बाद लोगों को लगा कि भूमिका चावला गायब हो गईं, लेकिन वो तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में पहले से ही नाम कमा रही हैं।