{"_id":"6050ab384fa5f81a251238ab","slug":"actress-rituparna-sengupta-tests-positive-for-covid-19-under-isolation-in-singapore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण: अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता हुईं कोरोना संक्रमित, तस्वीर साझा कर फैंस को दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना संक्रमण: अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता हुईं कोरोना संक्रमित, तस्वीर साझा कर फैंस को दी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 16 Mar 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रितुपर्णा सेनगुप्ता
- फोटो : Instagram
Link Copied
महाराष्ट्र में कोरोना महामारी फिर से अपने पैर पसार रही है। खास तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में कोविड-19 का कहर लगातार जारी है। पिछले दिनों ही कई बॉलीवुड सेलेब्स के कोरोना संक्रमित होने की खबरें आई थीं। तो वहीं अब बंगाली अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता की कोविड-19 रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस की पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
2 of 5
रितुपर्णा सेनगुप्ता
- फोटो : Instagram
एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैंने कोविड-19 के लिए परीक्षण कराया तो पॉजिटिव निकली, लेकिन मैं आप सभी को सूचित करना चाहती हूं कि मैं ठीक महसूस कर रही हूं। कोई लक्षण नहीं है और अपने डॉक्टरों और अधिकारियों की सलाह पर आवश्यक प्रोटोकॉल और सावधानियों का पालन कर रही हूं। मैं इस वक्त सिंगापुर में हूं और मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मैं सभी से गुजारिश करती हूं कि सभी सुरक्षित रहें। मेरा परिवार और मेरा स्टाफ सभी सुरक्षित है। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।'
अभिनेत्री के कोरोना संक्रमित होने की खबर पर उनके फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस रितुपर्णा के जल्दी ठीक होने के लिए दुआएं कर रहे हैं। अभिनेत्री के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने प्रभात रॉय की 1992 की हिट फिल्म 'श्वेत पाथोरेर थाला' से बड़े पर्दे पर शुरुआत की थी। उन्होंने पिछले ढाई दशकों में बॉलीवुड में भी काम किया है। वह 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'तीसरा कौन' में पहली बार हिंदी स्क्रीन पर नजर आई थीं और इसके बाद से रितुपर्णा 30 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रितुपर्णा सेनगुप्ता
- फोटो : Instagram
रितुपर्णा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'शुरू में लोगों की नजर मुंबई पर हुआ करती थी और वे एक बड़े पूल में उतरना चाहते थे। वही महत्वाकांक्षी रवैया मेरे अंदर भी था। मुझे भी राष्ट्रीय पहचान की आकांक्षा थी। हालांकि, मुझे अपने करियर में बहुत पहले ही राष्ट्रीय उपस्थिति मिल गई। सेनगुप्ता ने 1997 में 'दहन' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।
विज्ञापन
5 of 5
तारा सुतारिया
- फोटो : instagram/tarasutaria
बता दें कि अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। पिछले दिनों अभिनेत्री तारा सुतारिया के कोरोना संक्रमित होने की खबरें आई थीं। इसके पहले अभिनेता मनोज बाजपेयी, आशीष विद्यार्थी, रणबीर कपूर, निर्देशक संजय लीला भंसाली के भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।