बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा की जिंदगी विवादों में ही रही है। कहते है उनकी निजी जिंदगी में आज भी एक राज है और उनके बेडरूम में उनके अलावा किसी नौकर को भी जाने की इजाजत नही है। लेकिन जब शादी करके अपने ससुराल पहुंची तो उनकी सास ने उनपर वार कर दिया...
बता दें कि रेखा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1970 में आयी फिल्म ‘सावन भादों’ से की थी। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी। हालांकि रेखा को अपने फिल्मी करियर के दौरान काफी संघर्ष भी करना पड़ा।
ऐसा ही एक बहुत अहम किस्सा उनके बारे में फेमस है। रेखा ने एक्टर विनोद मेहरा से शादी की थी और जब वह अपने पति के साथ घर पहुंची तो उनकी सास ने उनपर चप्पलों से वार किया। मां का फेवरेट बेटे और अच्छे लड़के वाले किरदारों के लिए याद किए जाने वाले विनोद मेहरा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर की थी।
विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को हुआ था। बता दें कि बॉलीवुड में विनोद मेहरा और रेखा के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हुई थी| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेखा ने विनोद मेहरा से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। वहीं, बेहद कम उम्र में रेखा ने भी फिल्मो में कदम रखा और एक बार तो उन्होंने बॉलीवुड को जंगल भी कहा था। उन्हें शुरू में कई तरह के शोषण का सामना करना पड़ा और ये संघर्ष उनकी जिंदगी में लंबे समय तक चला।
विनोद मेहरा अपनी शादी की वजह से काफी सुर्खियों में रहे। उन्होंने कुल तीन शादी की थी। हालाँकि जब उनका रेखा के साथ ऐसा मामला सामने आया था उससे पहले विनोद दो शादी कर चुके थे। लेकिन उनकी दोनों शादी असफल रही। वहीं, रेखा से रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने तीसरी शादी भी कर ली| हालांकि रेखा और विनोद मेहरा की शादी का अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है।