वैलेंटाइन डे के मौके पर एक ऐसी लड़की इंटरनेट सेंसेशन बन गई जिसका पूरा इंडिया दीवाना हो गया है। सोशल मीडिया पर हर दूसरे यूजर ने इस वीडियो को शेयर कर लड़की की तारीफ की है। वीडियो में टीनएज स्टूडेंट के बीच पनप रहे प्यार को दिखाया गया है।
आंखों से पूरे इंडिया को घायल करने वाली प्रिया का एक और VIDEO आया सामने, इसे देख पिछला भूल जाएंगे
वीडियो सिर्फ 26 सेकंड का है लेकिन इसमें दिख रही लड़की ने वो कर दिया जो कटरीना-दीपिका भी पीछे रह गईं। इस लड़की का नाम प्रिया प्रकाश वारियर है। प्रिया मलयाली एक्ट्रेस और मॉडल हैं। साथ ही प्रिया मोहिनीअट्टम डांस फॉर्म की ट्रेंड डांसर भी हैं।
Channa mereya...cant get dis song out of my head...so yeah❤
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
इसके अलावा प्रिया गाना भी बेहद अच्छा गाती हैं। जब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगाला तो कुछ सुरीले वीडियो सामने आए। इनमें से एक वीडियो में प्रिया 'चन्ना मेरेया' और दूसरे गाने में 'तुम ही हो' गाना गाती नजर आ रही हैं। इससे पता चलता है कि प्रिया एक्टिंग के साथ डांसिंग और सिंगिंग में भी दिलचस्पी रखती हैं।
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
18 साल की प्रिया की इंस्टा फोटो को देखकर पता चलता है कि वो एक फन लविंग लड़की हैं। प्रिया का निक नेम रिया है। प्रिया प्रकाश केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं। प्रिया की पढ़ाई त्रिशूर के विमला कॉलेज से हुई है। अब वो बीकॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं। प्रिया के पिता का नाम प्रकाश वारियर है।
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
बता दें कि प्रिया का जो वीडियो वायरल हो रहा है यह उनकी डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' का गाना है। गाने के बोल ‘Manikya Malaraya Poovi’ हैं। इस फिल्म को उमर लूलू ने निर्देशित किया है। इस गाने को शान रहमान ने कंपोज किया है। वीडियो में एक लड़का भी है जिसका नाम रोशन अब्दुल रहूफ है।
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on