फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहस्य गहराया, 'आनंदी' ने क्यों की खुदकुशी

Sat, 02 Apr 2016 03:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Apr 2016 03:42 AM IST
सार

  • मशहूर कलाकार प्रत्युषा बनर्जी का निधन
  • फांसी लगाकर खुदकुशी की

विज्ञापन
Actress Pratyusha banerjee commits suicide
प्रत्युषा बनर्जी

छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। टेलीविजन सीरियल बालिका वधू से प्रसिद्धी हासिल करने वाली प्रत्यूषा केवल 24 वर्ष की थीं। प्रत्यूषा के सह कलाकार राहुल राज सिंह के साथ करीबी रिश्ते थे और वह उसी के साथ रह भी रहीं थी। कुछ ही दिनों में उनकी राहुल राज सिंह के साथ शादी होने वाली थी।

काफी समय से तनाव से गुजर रही थीं

Actress Pratyusha banerjee commits suicide
प्रत्युषा बनर्जी
वहीं, प्रत्यूषा के सह कलाकार एजाज खान ने कहा कि वह खुदकुशी नहीं कर सकती उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं और उन्होंने हत्या का शक जाहिर किया है। हालांकि असलियत का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल पाएगा। प्रत्यूषा का आखिरी व्हाट्सऐप संदेश था कि 'मरने के बाद भी तुझसे मुंह न मोड़ेंगे।' इस संदेश से कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रत्यूषा और ब्वायफ्रेंड राहुल के बीच रिश्ते बिगडऩे लगे थे।

राहुल राज सिंह के साथ करीबी रिश्ते

Actress Pratyusha banerjee commits suicide
बा‌ल‌िका वधु

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रत्यूषा ने कांदिवाली स्थित अपने घर में शुक्रवार दोपहर में फांसी लगाई। घटना के तुरंत बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यूषा ने बालिका वधू सीरियल में आनंदी का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने अन्य कई सीरियलों में भी काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनय से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई

Actress Pratyusha banerjee commits suicide
प्रत्युषा

पुलिस ने अभी तक आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया है। प्रत्यूषा के सभी करीबी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रत्युषा को लेकर पिछले दिनों कई विवाद भी सामने आए थे। प्रत्यूषा मूल रूप से जमशेदपुर की रहने वाली थीं।

विज्ञापन

फिल्म जगत में शोक की लहर

Actress Pratyusha banerjee commits suicide
प्रत्युषा बनर्जी
दो महीने पहले जब वह कांदिवली में रहती थी तब कुछ लोग उनके घर आ धमके थे। राहुल राज से कर्ज वसूली को लेकर प्रत्यूषा उन लोगों से भीड़ गई थीं। इस खुदकुशी के मामले को पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। प्रत्यूषा ने बालिका वधू के अलावा रिएलिटी शो झलक दिखला जा, बिग बॉस, पॉवर कपेल के अलावा ससुराल सिमर का में अपने ‌अभिनय से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed