फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl: स्विमसूट पहन नूतन ने मचाई थी सनसनी, शम्मी कपूर से अफेयर के भी रहे खूब चर्चे

Sun, 04 Jun 2017 11:43 AM IST
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 04 Jun 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
Actress Nutan Birthday Special, Her Swmisuit Appearance To Affair With Shammi Kapoor
नूतन
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में शामिल नूतन का आज जन्मदिन है। 4 जून 1936 को जन्मी नूतन ने बेहद जल्द इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अपनी एक्टिंग करियर में उन्होंने 70 फिल्में कीं और लगभग सभी के लिए तारीफें बटोरीं। भारतीय सिनेमा के इतिहास में नूतन सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में शामिल हैं।
Actress Nutan Birthday Special, Her Swmisuit Appearance To Affair With Shammi Kapoor
नूतन
नूतन का ताल्लुक बॉलीवुड की मशहूर मुखर्जी-समर्थ खानदान से रहा। उन्होंने एक्टिंग के गुण अपनी मां शोभना समर्थ से लिए। नूतन ने मात्र 15 14 में बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 'हमारी बेटी' थी। इसके बाद उन्होंने 'परबत', 'लैला मजनूं' और 'सीमा' जैसी फिल्मों में काम किया। नूतन की जोड़ी देव आनंद के साथ खूब हिट रही थी। दोनों ने साथ में  'पेइंग गेस्ट', 'मंजिल' और 'तेरे घर के सामने' जैसी हिट फिल्में दीं।
Actress Nutan Birthday Special, Her Swmisuit Appearance To Affair With Shammi Kapoor
नूतन
नूतन ने अपने जमाने के लगभग हर बड़े एक्टर और डायरेक्टर के साथ काम किया। उन्हें राज कपूर के साथ 'अनारी' फिल्म में और सुनील दत्त के साथ 'सुजाता' फिल्म में काफी पसंद किया गया था। नूतन की अदाकारी ऐसी थी कि सभी उनके मुरीद थे। उन्हें फिल्मों में सिर्फ शोपीस बनना मंजूर नहीं था। अपनी सभी फिल्मों में नूतन ने एक मजबूत औरत का किरदार निभाया। साल 1963 में आई बिमर रॉय की फिल्म 'बंदिनी' ने नूतन को नए मुकाम पर पहुंचाया। इस फिल्म में निभाए गए उनके किरदार को सिनेमा में सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में गिना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Nutan Birthday Special, Her Swmisuit Appearance To Affair With Shammi Kapoor
नूतन
नूतन ने बड़े पर्दे पर स्विमसूट पहन भी खूब सनसनी मचाई थी। साल 1958 में आई फिल्म 'दिल्ली का ठग' में उन्होंने पहली बार स्विमिसूट पहना था। उस जमाने में उनके इस बोल्ड अंदाज ने सभी को चौंका दिया था। नूतन ने अपनी बेमिसाल एक्टिंग के लिए सबसे ज्यादा फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीते हैं। उन्हें पांच बेस्ट एक्ट्रेस और एक सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है।
विज्ञापन
Actress Nutan Birthday Special, Her Swmisuit Appearance To Affair With Shammi Kapoor
नूतन
नूतन के शम्मी कपूर से अफेयर के चर्चे भी खूब रहे हैं। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। शम्मी के पिता पृथ्वीराज कपूर और नूतन की मां शोभना समर्थ काफी अच्छे दोस्त थे। इसलिए दोनों का मिलना-जुलना लगा रहता था। शम्मी नूतन को काफी पसंद करते थे। नूतन का शांत व्यवहार और अदायगी  ने उनका मन मोह लिया था। सुनने में तो ये भी आया था कि शम्मी नूतन से शादी करना चाहते थे लेकिन ये मुमकिन नहीं हो पाया। नूतन ने भी साल 1959 में रजनीश बहल से शादी कर ली थी। उनका बेटा मोहनिश बहल आज इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed