दक्षिण सिनेमा की चर्चित जोड़ी निर्देशक विग्नेश शिवन और तमिल-तेलुगू सिनेमा की सुपरस्टार नयनतारा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों पिछले करीब छह साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आगामी नौ जून को ये दोनों शादी करने वाले हैं। इनकी शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मेहमानों की लिस्ट से लेकर मेन्यू तक सबकुछ लगभग तय है। लेकिन, अब रिपोर्ट्स की मानें तो आखिरी वक्त में शादी के वेन्यू में बदलाव किया गया है।
2 of 4
नयनतारा-विग्नेश शिवन
- फोटो : सोशल मीडिया
सामने आया शादी का कार्ड
दरअसल पहले खबर थी कि नयनतारा और विग्नेश शिवन नौ जून को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति मंदिर में शादी करेंगे। मगर, अब खबर है कि इन्होंने अपनी शादी का वेन्यू बदल लिया है। कहा जा रहा है कि कपल ने तमिलनाडु के महाबलीपुरम के एक रिसॉर्ट महाब को चुना है। नयनतारा और विग्नेश शिवन इस बात का खासतौर से ध्यान रख रहे हैं कि वे अपनी शादी को सादगी के साथ करें। इसीलिए उन्होंने तिरुपति मंदिर को शादी के लिए चुना था। मगर, अब उनका कहना है कि महाब इस मामले में उनके लिए और बेहतर होगा। नयनतारा और विग्नेश की शादी का डिटिजल वेडिंग कार्ड सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
3 of 4
नयनतारा-विग्नेश शिवन
- फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई में रिसेप्शन की तैयारी
शादी में सिर्फ बेहद करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त ही मौजूद होंगे। हालांकि, शादी के बाद चेन्नई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखने की योजना है, जिसमें कॉलीवुड के लोग, अन्य दोस्त और महत्वपूर्ण हस्तियां शामिल होंगी। बता दें कि नयनतारा और विग्नेश पिछले छह सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
4 of 4
नयनतारा, विग्नेश शिवन
- फोटो : Social media
पूरी फिल्मी है इनकी लव स्टोरी
साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवन की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। साथ में काम करते-करते ही दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। अपने रिलेशनशिप के बाद इस कपल ने 25 मार्च 2021 को सगाई की थी। विग्नेश ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी साझा की थी, जिसमें नयनतारा और विग्नेश का चेहरा तो नजर नहीं आया था, लेकिन नयनतारा के हाथ में अंगूठी नजर आई। इसके बाद से ही फैंस बेसब्री से इन दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि नयनतारा ने विग्नेश शिवन की निर्देशित और निर्मित फिल्म 'काथुवाकुला रेंदु काधल' में अभिनय किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।