'दंगल गर्ल' जायरा वसीम के फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद बॉलीवुड के अब तक कई सितारे उनके पक्ष और विपक्ष में अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। इस बीच बॉलीवुड की एक्ट्रेस नफीसा अली ने अपनी निजी जिंदगी पर कई खुलासे करते हुए जायरा वसीम द्वारा बॉलीवुड छोड़ने पर उनके लिए फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
nafisa ali
- फोटो : instagram
जूम को दिए अपने एक इंटरव्यू में नफीसा अली ने कहा ,'जायरा वसीम की तरह मैं भी अपनी जिंदगी के ऐसे ही दौर में थी। जब मैं यंग और जुनूनी थी। उस समय में खुद को सफल समझती थी क्योंकि मेरे पास बहुत सारे ऑफर थे। मुझे मेरी फैमिली का सपोर्ट नहीं मिला था। मेरे पिता कहते थे कि हमारे घर की लड़कियां सिनेमा में काम नहीं करती हैं।'
3 of 5
नफीसा अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
नफीसा अली ने आगे कहा, 'मैं खुद को जब 20 की उम्र में देखती हूं तो उनकी (जायरा वसीम) तरह महसूस करती हूं। इसलिए मैंने सोचा कि मुझे यह संदेश देना चाहिए कि काम वहीं करो जो तुम्हें पसंद हो। ये तुम्हारी आजादी का अधिकार है। तुम्हारे आस-पास के लोगों को देखकर तुम्हारे ऊपर बहुत दबाव होता है, लेकिन तुम्हारे पास च्वाइस होती है खुद को सुनिश्चित करने की, कि तुम्हें क्या करना है। क्योंकि जब मैं अपनी बीती जिंदगी के बारे में सोचती हूं तो यही कहती हूं कि मैं क्यों अपने पिता या किसी की सुनूं, मुझे खुद की सुननी चाहिए।'
4 of 5
nafisa ali
- फोटो : Twitter
इसके अलावा नफीसा अली ने जायरा वसीम का जिक्र करते हुए अपनी जिंदगी के बारे में और भी कई खुलासे किए हैं। गौरतलब है कि नफीसा अली कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बीमारी के बारे में फैंस को बताया है। वहीं इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम की चर्चा हो रही हैं।
5 of 5
जायरा वसीम (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
बीते रोज उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए एक्टिंग छोड़ने की घोषणा की। उनकी पोस्ट के अनुसार जायरा वसीम ने एक्टिंग छोड़ने की वजह को इस्लाम धर्म बताया। जायरा वसीम ने लंबी पोस्ट लिखकर इसके पीछे की वजह का खुलासा किया। जायरा ने लिखा- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। मैं अपने ईमान से दूर हो रही हूं। इस पोस्ट में उन्होंने कुरान का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि यह रास्ता उन्हें अल्लाह से दूर कर रहा है।