अभिनेत्री कंगना रानौत एक बार फिर से घायल हो गई हैं। फिल्म मणिकर्णिका के सेट पर तलवारबाजी के एक दृश्य की शूटिंग के दौरान कंगना को चोट लगी। जानिए पूरी खबर...
पढ़ें:- विवादों के बीच 'पद्मावती' का बड़ा बयान, 'अलाउद्दीन' रणवीर से रिश्तों के बारे में कही ऐसी बात
जोधपुर में फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग चल रही है। कंगना एक बार फिर मणिकर्णिका के सेट पर एक बार फिर हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार कंगना को पैर में चोट लगी है जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें एक हफ्ते के आराम की सलाह दी है। इससे पहले जुलाई में भी इसी फिल्म के तलवारबाजी के एक दृश्य की शूटिंग के दौरान कंगना को चोट लगी थी।
अप्रैल में रिलीज होने वाली फिल्म मणिकर्णिका में कंगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का ऐतिहासिक किरदार अदा कर रही है। कंगना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हादसा बीती रात उस वक्त हुआ जब वह जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में एक दृश्य के लिए शूटिंग कर रही थी।
इस दृश्य के दौरान उन्हें अपनी कमर में एक बच्चे को बांधकर दीवार से कूदना था। मगर बच्चे को किसी चोट से बचाने प्रयास में कंगना का संतुलन बिगड़ा और उनके पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया।
यूनिट के लोग कंगना को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। इससे पूर्व फिल्म के ज्यादातर खतरनाक दृश्यों की शूटिंग पूरी हो चुकी है और आखिरी खतरनाक स्टंट था।