{"_id":"5adc74e24f1c1b5d098b5ec9","slug":"actress-bhuvaneshwari-son-mithun-arrested-for-harassing-a-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला की किडनैपिंग की केस में एक्ट्रेस का बेटा गिरफ्तार, पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महिला की किडनैपिंग की केस में एक्ट्रेस का बेटा गिरफ्तार, पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
arrest
तमिल फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री भुवनेश्वरी के बेटे मिथुन श्रीनिवासन को एक महिला के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में लड़की को भगाने में खुद मिथुन की मां ने मदद की है और साथ ही लड़की को बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करने कि लिए भी कहा।
विज्ञापन
Trending Videos
मिथुन पर आरोप है कि उन्होंने इस महिला को अपने घर पर आमंत्रित किया और इसके बाद महिला और उसके बेटे को हाउस अरेस्ट कर लिया। महिला ने बताया कि वह उसे धमकी दे रही थी कि वह उससे शादी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें, मिथुन इस महिला से फेसबुक के जरिए मिला था और उस महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था जिसे महिला ने अस्वीकार कर दिया था। IBTimes में छपी रिपोर्ट के अनुसार भुवनेश्वरी ने महिला को भागने में मदद की और उससे कहा कि वह जाकर उनके बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराए।
रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने आईपीसी की धारा 427 और 506 समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। बता दें, इससे पहले भी मिथुन के खिलाफ इस तरह के केस दर्ज हो चुकें हैं। साल 2017 में मिथुन को एक मेडिकल स्टूडेंट का पीछा करने और उसे धमकाने के लिए गिरफ्तार किया गया था।
