फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता हैं जो सालों से फिल्मों और धारावाहिकों में नजर आते हैं। लेकिन ये अभिनेता कितनी भी बेहतरीन अदाकारी कर लें इन्हें आप केवल साइड किरदारों में ही देख पाते हैं। ऐसे ही एक अभिनेता हैं शरत सक्सेना। शरत सक्सेना इंडस्ट्री का जाना- पहचाना नाम हैं। उन्हें कई फिल्मों और धारावाहिकों में देखा गया है। लेकिन शरत कभी भी लीड रोल में नजर नहीं आए ऐसा क्यों, इस बात का जवाब शरत ने खुद ही दिया है।
फिटनेस की वजह से कभी नहीं मिला हीरो का किरदार, 30 साल के करियर पर शरत सक्सेना का खुलासा
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर शरत सक्सेना के एक पुराने इंटरव्यू की क्लिप वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह बॉलीवुड में 30 साल से टाइपकास्ट हो रहे थे और ऐसा इसलिए हो रहा था, क्योंकि वो फिट दिखते थे। ये वीडियो साल 2018 का बताया जा रहा है। जिसमें शरत सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन को इंटरव्यू दे रहे हैं।
इंटरव्यू में बात करते हुए शरत ने कहा कि उनकी फिट बॉडी और गठे हुए शरीर के कारण, किसी भी निर्देशक ने उन्हें कभी अभिनेता नहीं माना। उन्हें हमेशा एक फाइटर या जूनियर आर्टिस्ट की भूमिका दी। शरत ने बताया कि उन दिनों हमारे देश में जिनके पास अच्छी बॉडी थी या कोई व्यक्ति जो बॉडी बिल्डर की तरह दिखता था, उस व्यक्ति को इसी तरह के रोल दिए जाते थे और उन्हें हीरो बनने योग्य नहीं माना जाता था।
Sharat Saxena talking about being pigeonholed as an action sidekick for 30 years. 30 years.
Breaks my heart. pic.twitter.com/srRtDVrXE1
उन्होंने आगे बताया कि, 'मेरे पिता इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एथलीट हुआ करते थे। हम उससे प्रेरित हुए और अपने शरीर पर काम किया। दुर्भाग्य से जब मैं मुंबई आया तो मैं काफी फिट था और जब प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स मुझे देखते थे, तो उन्होंने कभी अभिनेता नहीं देखा, बल्कि केवल एक फाइटर और एक जूनियर कलाकार ही देखा। इसलिए 30 सालों तक मैं केवल जूनियर कलाकारों का काम किया, जब अभिनय की बात आई, तो मुझे, यस बॉस, नो बॉस, मुझे माफ कर दीजिए बॉस जैसे डायलॉग ही बोलने को मिले।'
बता दें कि शरत सक्सेना ने शुरुआती दिनों में इंडस्ट्री में खलनायक के रूप में दर्जनों फिल्मों में काम किया है। शरत ने शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष भी किया है। उन्होंने महाभारत में कीचक का किरदार निभाया था। लेकिन बाद में उन्होंने साथिया, बागबान, फिर हेराफेरी जैसी फिल्मों में भी काम किया।
पढ़ें: महीनों बाद कैमरे में कैद हुईं रिया चक्रवर्ती, भाई शौविक के साथ ढूंढ रहीं रहने के लिए घर