कोरोना वायरस का कहर पूरे देश के साथ ही साथ मुंबई (महाराष्ट्र) में भी लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते इस संक्रमण से बॉलीवुड भी अछूता नहीं रह गया है। हाल ही में बच्चन परिवार ने इस महामारी को मात दी है। जिसके बाद अभिनेत्री नताशा सूरी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। अब खबर है कि टेलीविजन और फिल्मों के मशहूर अभिनेता सतीश शाह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था।
सतीश शाह ने कोरोना वायरस को दी मात, इलाज करवाकर लौटे घर
दरअसल सतीश शाह जुलाई में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद 20 जुलाई को अभिनेता मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालांकि, अब एक्टर इस महामारी को मात दे चुके हैं और अस्पताल से घर भी लौट आए हैं। हाल ही में उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई। जिसके बाद 28 जुलाई को उन्हें डिस्टार्ज कर दिया गया था। हालांकि सुरक्षा कारणों से सतीश शाह ने 11 अगस्त तक के लिए खुद को क्वारंटीन रखने का निर्णय लिया है।
सतीश ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद एक ट्वीट कर नानावती अस्पताल के स्टाफ का भी शुक्रिया अदा किया है। सतीश ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे स्वास्थ्य को सामान्य करने के लिए लीलावती अस्पताल के स्वर्गदूतों को धन्यवाद नहीं दे सकता। भगवान आप सभी का भला करें।' हालांकि इससे पहले सतीश ने इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। कोरोना को मात देने के बाद उन्होंने इस बात की जानकारी दी।
#Lilawatihospital can’t thank the angels in there enough for restoring my health back to normal. God bless u all.
मीडिया से बात करते हुए सतीश कौशिक ने बताया कि उन्हें कुछ दिनों से बुखार आ रहा था, लेकिन वह समय से अपनी दवाइयां ले रहे थे। फिर भी जब उनका बुखार कम नहीं हुआ तो उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। हालांकि, सतीश कौशिक का कहना था कि, वह पिछले चार महीनों से घर पर ही थे। ऐसे में उन्हें भी यह समझ नहीं आया कि वह इस वायरस की चपेट में कैसे आ गए।
गौरतलब है कि सतीश शाह 'साराभाई वर्सेस साराभाई', 'फिल्मी चक्कर' और 'ये जो है जिंदगी' सहित कई धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं। 'साराभाई' में सतीश के किरदार इंद्रवदन को काफी पसंद भी किया गया था। इसके अलावा सतीश 'गमन', 'उमराव जान', 'शक्ति', 'हमशक्ल्स', 'रा. वन', 'मालामाल', 'ओम शांति ओम', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'मुझसे शादी करोगी' और 'फना' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
पढ़ें: कोरोना वायरस की चपेट में आईं नताशा सूरी, छह दिन पहले पुणे से लौटते ही हो गई थीं बीमार