ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी से लोगों की नजरों पर छा जाने वाले एक्टर राहुल रॉय एक बार फिर बड़े परदे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म का नाम 'नाइट एंड फॉग' है।
फिल्म में तेलुगू फिल्मों के एक्ट्रेस तान्या मुख्य किरदार में नजर आएंगी। वह फिल्म में राहुल रॉय के बेटे की महबूबा का किरदार करेंगी। बता दें कि फिल्म में राहुल एक पिता का रोल अदा करने जा रहे हैं।
तान्या ने फिल्म के बारे में बोलते हुए एक इंटरव्यू में बताया ' फिल्म में मैं राहुल रॉय के बेटे की प्रेमिका का रोल करने जा रही हूं, मेरा नाम चिरुथा है जिसमें में 18 साल की लड़की बनी हूं जिसका प्रेमी दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बना देता है, ऐसे में लोग उस लड़की को अपनाते नहीं है, यहां तक कि उसे बाल काटकर गांव से बाहर का रास्ता दिखा देते हैं।'
तान्या ने आगे बताया कि उनका किरदार बेहद मजबूत और वह इस रोल को लेकर बेहद खुश हैं। वहीं, तान्या ने फिल्म के बारे में आगे बताया कि गांव से बाहर निकाली गई लड़की अपने बच्चे को जन्म देती लेकिन बच्चा मर जाता है। आगे की कहानी फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगी।
वहीं, उन्होंने राहुल के साथ काम करने को अच्छा अनुभव बताया। उन्होंने कहा वह एक बेहतर एक्टर और स्वभाव के बेहद अच्छे इंसान हैं, वे मेरे लिए तो आज भी स्टार हैं।' बता दें कि फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में लगेगी।