इन दिनों प्रियंका चोपड़ा की खूब मांग है। अमेरिकी टीवी पर तीन साल की पारी खेलने के बाद वह बॉलीवुड में लौटने की तैयारी कर रही हैं। तमाम निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं। प्रियंका भले ही सलमान खान स्टारर भारत से कमबैक कर रही हैं लेकिन खबर है कि वह एक बायोपिक भी साइन करने जा रही हैं।
2 of 5
priyanka chopra and mithali raj
मैरी कॉम के बाद उनकी यह बायोपिक एक और स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी पर आधारित होगी। सूत्रों की मानें तो इस बार प्रियंका पर्दे पर क्रिकेट खेलती नजर आएंगी क्योंकि यह बायोपिक महिला क्रिकेटर मिताली राज की है। लंबे अर्से से मिताली की बायोपिक चर्चा में है और प्रियंका के बॉलीवुड में आने की खबरों के बीच कहा जा रहा है कि वह बॉक्सिंग रिंग के बाद क्रिकेट फील्ड पर नजर आ सकती हैं।
सूत्रों के अनुसार खुद मिताली ने निर्माताओं से कहा है कि उन्हें लगता है पर्दे पर प्रियंका उनके किरदार से न्याय कर सकेंगी। इसके बाद निर्माता प्रियंका तक पहुंचे और शुरुआती बातचीत हुई है। पिछले दिनों मिताली ने मीडिया में भी कहा कि प्रियंका और मेरी पर्सनैलिटी मेल खाती है। हमारी कद-काठी और चेहरे के हाव-भावों की समानता के कारण मैं चाहती हूं वह पर्दे पर मेरा रोल निभाएं। हालांकि अंतिम फैसला निर्माताओं और प्रियंका को करना है। जल्द ही इस फिल्म की आधारिक घोषणा की उम्मीद है।
4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
फिलहाल प्रियंका अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोंस के साथ वक्त बिता रही हैं और बीच-बीच में अपनी फिल्मों की तैयारी कर रही हैं। इधर भारत के साथ उनकी एक और फिल्म की घोषणा हो गई है। 2014 में कल्की केकला के साथ 'मार्गरीटा विद अ स्ट्रॉ' बनाने वाली निर्देशक शोनाली बोस ने प्रियंका और फरहान अख्तर के साथ अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंकी' घोषणा कर दी है। फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है।
खुद प्रियंका ने हाल में इंस्टाग्राम पर फिल्म की स्क्रिप्ट के 29वें ड्राफ्ट की तस्वीर शेयर की। फिल्म आयशा चौधरी की किताब 'माई लिटिल एपिफेनीस' पर आधारित बताई जा रही है।