फिल्म लव आज कल, वेक अप सिड और अर्थ जैसी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर राहुल खन्ना एक बार फिर बॉलावुड में एंट्री करने जा रहे हैं। उन्होंने यह बात एक इंटरव्यू में कही..आइए जानते हैं बाकी की खबर...
फिल्म एक्टर अक्षय खन्ना के बड़े भाई राहुल खन्ना ने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया कि वे जल्ही ही बॉलीवुड में फिर से नजर आने वाले हैं। लेकिन राहुल ने कब और कौन सी फिल्म से वे दोबारा एंट्री करेंगे ऐसा कुछ नहीं बताया।
बता दें कि लेकमे फैशन वीक में रैंप पर अपना जादू बिखेर राहुल ने यहां इस बात की जानकारी दी। जब राहुल से मेंस फैशन के बार में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि आज के समय में मेंस भी अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करना चाहते हैं।
फिल्म 'अर्थ' से दर्शकों की नजर आने वाले राहुल खन्ना ने सैफ अली खान की हिट फिल्म 'लव आज कल' में अहम किरदार निभाया था। फिल्म अर्थ के लिए राहुल को फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड मिला था। लेकिन राहुल का फिल्म सफर काफी फ्लॉप रहा। यहां तक कि अभी दर्शक भी उन्हें ढंग से जानते भी नहीं है।
राहुल की आखिरी फिल्म 2013 में आई 'फारफ्लाइस' थी। बता दें कि उन्होंने टेलीविजन में भी काम किया है। वे आखिरी बार टीवी शो 'द अमेरिकन्स' में नजर आए थे। उन्होंने अपने फिल्म करियर की शुरुआत 1999 से की थी। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ 11 फिल्मों ही काम किया है।