फिल्म पद्मावती के सपोर्ट को लेकर चौतरफा विवाद झेल रहे अभिनेता प्रकाश राज ने भारतीय जनता पार्टी के नेता
प्रताप सिन्हा (मैसूर एमपी) को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में उन्होंने आरोप लगाया है कि भारत का नागरिक होने के नाते जिस तरीके से उन्होंने मुझे ट्रोल किया है इससे मेरी छवि को काफी नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा मेरी निजी जिंदगी इससे बहुत प्रभावित हुई है। मैं चाहता हूं कि वो मेरे इस नोटिस का लीगल तरीके से जवाब दें। अगर वो ऐसा नहीं करते, तो मैं उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करूंगा। आपको बता दें कि देश के मौजूदा माहौल को लेकर लगातार सवाल उठाने वाले प्रकाश राज को सोशल मीडिया पर काफी ट्रॉल किया गया था।
कुछ दिन पहले ही उन्होंने नोटबंदी पर सरकार को घेरा था और ट्वीट किया था कि सरकार को अपनी इस सबसे बड़ी गलती के लिए माफी मांगनी चाहिए।