Manoj Bajpayee: 'गली गुलियां' ओटीटी पर रिलीज! मनोज बाजपेयी बोले- 'यह फिल्म करते हुए खोने लगा था मानसिक संतुलन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता मनोज बाजपेयी अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अपने अब तक के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार अदा किए हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'गली गुलियां' को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, यह फिल्म अब ओटटी पर रिलीज हुई है। मनोज बाजपेयी का कहना है कि वह इस फिल्म में अपना किरदार अदा करते हुए इतना डूब गए थे कि अपना मानसिक संतुलन खोने की कगार पर पहुंच गए थे। मनोज बाजपेयी ने इस फिल्म के बारे में एक पोस्ट साझा करते हुए यह बात कही है।
2018 में आई थी फिल्म
बता दें कि वर्ष 2017 में मनोज बाजपेयी ने फिल्म 'गली गुलियां' में काम किया था। यह फिल्म दुनियाभर के फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई गई। वहां फिल्म को काफी तारीफ मिली। हालांकि, वर्ष 2018 में जब यह फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो किसी ने इसके बारे में ज्यादा बात नहीं की। अब फाइनली 'गली गुलियां' को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया है। इसकी जानकारी लोगों को मनोज बाजपेयी ने भी दी।
Chhath Puja 2022: अक्षरा सिंह ने खास अंदाज में दी नहाय-खाय की बधाई, यूजर्स बोले- 'लल्लनटॉप'
मनोज बाजपेयी ने साझा किया पोस्ट
मनोज बाजपेयी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने 'गली गुलियां' की ओटीटी रिलीज की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि इस फिल्म में काम करने के दौरान उनका मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा था! कैप्शन में मनोज बाजपेयी ने लिखा है, 'इस रोल की तैयारी के दौरान मैं अपनी मानसिक स्थिरता खोने के कगार पर था, इतना कि मुझे शूटिंग रोकनी पड़ी। 'गली गुलियां' अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण और पुरस्कृत भूमिकाओं में से एक। इस फिल्म ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स के माध्यम से दुनिया की यात्रा की है और कई पुरस्कार जीते हैं।' इसके अलावा उन्होंने लिखा, 'मैं चाहता था कि फिल्म मेरे देश के दर्शकों के लिए उपलब्ध हो, लेकिन इसे करना एक लड़ाई रही है। आखिरकार यह फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो गई है। मैं बेहद रोमांचित और उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि आपको भी यह फिल्म पसंद आएगी।'
यूजर्स की खुशी का ठिकाना नहीं
आपको बता दें कि फिल्म 'गली गुलियां' में मनोज बाजपेयी के साथ-साथ शहाना गोस्वामी, रणवीर शोरे और नीरज काबी ने भी बढ़िया काम किया है। एक्टर के जो फैन इस फिल्म का ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह किसी दिवाली गिफ्ट से कम नहीं है। मनोज बाजपेयी के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'हमें ओटीटी पर इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसे ओटीटी पर रिलीज करने के लिए शुक्रिया।'
Swara Bhaskar: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के सपोर्ट में उतरीं स्वरा, देश की स्थिति पर कह डाली यह बात