तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू 9 अगस्त को अपना मनाते हैं। महेश बाबू भले ही फिल्मी बैकग्राउंड से हों लेकिन अपनी मेहनत से उन्होंने सिनेमा में खुद की अलग पहचान बनाई है। महेश बाबू तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का सबसे मशहूर नाम है। उनके चाहने वाले ना केवल साउथ में बल्कि पूरे विश्व में हैं। महेश बाबू साउथ के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सुपरस्टार्स में से एक हैं। यही नहीं उनके पास अपनी लग्जीरियस वैनिटी वैन भी है। आइए आपको बताते हैं उनकी वैनिटी से जुड़ी खास बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे।
2 of 5
वैनिटी वैन
- फोटो : Twitter
महेश बाबू के पास जो वैनिटी वैन है उसकी कीमत लगभग 6.02 करोड़ रुपये है। 2013 में आई फिल्म 'सीतम्मा वकितलो सिरिमले चेत्तु' के दौरान ही उन्होंने ये वैन खरीदी थी। ये वो जगह है, जहां महेश बाबू अपने घर से भी ज्यादा वक्त गुजारते हैं। शूटिंग के वक्त महेश बाबू को इसी जगह पर सबसे ज्यादा सुकून मिलता है।
3 of 5
वैनिटी वैन
- फोटो : social media
महेश बाबू की इस वैनिटी वैन में दो बेडरूम हैं। तस्वीर में दिख रहा ये महेश का पर्सनल बेडरूम है। वहीं इसमें लगा टीवी सेट भी सामान्य नहीं है। ये सैटेलाइट टेलीविजन है जिसके जरिए कहीं भी इंटरनेट एक्सेस किया जा सकता है और यहां किसी भी देश के चैनल्स देखे जा सकते हैं। महेश बाबू की विशेष डिमांड पर ये टेलीविजन लगाया गया है
4 of 5
वैनिटी वैन
- फोटो : social media
बीबीसी की खबर के मुताबिक ये महेश बाबू की वैनिटी वैन का दूसरा कमरा है। इस वैनिटी की तुलना आप किसी चलते फिरते आलीशान घर से कर सकते हैं। इसके साथ ही तस्वीर में आप महेश बाबू की मेकअप चेयर भी देख सकते हैं। वैनिटी वैन के इस हिस्से को उनका चलता फिरता ग्रीन रूम कह सकते हैं।
5 of 5
महेश बाबू की वैनिटी वैन
- फोटो : social media
महेश बाबू ने अपनी पसंद के मुताबिक डिजाइनर को निर्देश देकर इसे तैयार कराया है। वैनिटी वैन को 'कारवां' भी कहा जाता है। बता दें महेश बाबू की वैनिटी वैन में उनके बेटे के साथ उनकी तस्वीर भी लगी है।
पढ़ें: पहली ही मुलाकात में इस बॉलीवुड अभिनेत्री को दिल दे बैठे थे महेश बाबू, ऐसे रचाई थी शादी