{"_id":"5cd6adccbdec22078a1fbde8","slug":"actor-kamaal-rashid-khan-tweet-on-mothers-day-and-tell-mother-gives-him-poision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मदर्स डे पर इस एक्टर ने किया था चौंकाने वाला खुलासा, मेरी मां मुझे मारना चाहती थी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मदर्स डे पर इस एक्टर ने किया था चौंकाने वाला खुलासा, मेरी मां मुझे मारना चाहती थी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 12 May 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
केआरके
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मदर्स डे पर हर बॉलीवुड सेलेब्रिटी अपनी मां की तस्वीरें शेयर कर उन्हें धन्यवाद कहता है। वहीं बॉलीवुड के एक एक्टर ने पिछले साल मां की तस्वीर पोस्ट कर ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया था, पढ़ने वाले दंग रह गए थे। ये एक्टर हैं कमाल आर खान यानि केआरके। केआरके ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'हैप्पी मदर्स डे मॉम। एक समय था जब तुम मुझे जहर देना चाहती थी। लेकिन आज तुम्हें मुझ पर गर्व है।'
2 of 5
KRK
बता दें कि केआरके अक्सर कोई ना कोई आपत्तिजनक बयान देकर सुर्खियां बटोरते हैं। पिछले साल उन्होंने अपनी मां के बारे में ऐसा खुलासा कर सभी को चौंका दिया था। केआरके ने बताया था कि वो बहुत ज्यादा फिल्में देखते थे। इसलिए उनकी मां सोचती थीं कि वो फैमिली की इज्जत को बर्बाद कर रहे हैं। इस वजह से वो उन्हें जहर देना चाहती थीं।
3 of 5
krk
केआरके ने आगे लिखा, 'मेरे माता-पिता समझते थे कि मैं 6 भाई-बहनों में सबसे बेकार हूं। क्योंकि मैं खेती करने के बजाय स्कूल जाता था और अपने दोस्तों के साथ फिल्में देखता था।' गौरतलब है कि इसके बाद केआरके ने अपने ट्विटर पर प्रेस रिलीज जारी कर अपनी बीमारी का खुलासा किया था। कमाल ने लिखा था कि उन्हें पेट का कैंसर है जो तीसरे स्टेज पर है, साथ ही उन्होंने यह भी लिखा था कि उनके पास सिर्फ 1 से 2 साल का ही वक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
krk
उस वक्त जारी प्रेस रिलीज में कमाल ने बीमारी के बारे में बताते हुए अपनी आखिरी इच्छा और ख्वाहिशें भी बताई थी। कमाल आर खान ने अपनी प्रेस रिलीज में अपनी दो ख्वाहिशों के बारे में बताते हुए लिखा था- ‘मैं एक निर्माता के तौर पर ए ग्रेड फिल्म बनाना चाहता था, दूसरा मैं अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म करना चाहता था। अब मैं अपने परिवार के साथ ही वक्त गुजारूंगा। लव यू ऑल, चाहे आप मुझसे नफरत करें या प्यार करें।’
विज्ञापन
5 of 5
krk
बता दें कि कमाल आर खान हमेशा विवादों में रहते हैं। कभी एक्ट्रेस पर विवादित टिप्पणियां करने की वजह से तो कभी मूवी रिव्यू की वजह से वो ट्रोल होते रहते हैं। आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के क्लाइमैक्स को रिवील करने की वजह से केआरके का ट्विटर हैंडल भी सस्पेंड हो गया था। इससे पहले अजय देवगन की फिल्म शिवाय का खराब रिव्यू देने की वजह से भी उनका ट्विटर हैंडल सस्पेंड हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।