फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Dilip Kumar suffers renal failure, admitted in Lilavati hospital

दिलीप कुमार की बिगड़ी तबीयत, किडनी फेल होने के चलते आईसीयू में भर्ती

Fri, 04 Aug 2017 11:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Fri, 04 Aug 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
Actor Dilip Kumar suffers renal failure, admitted in Lilavati hospital
दिलीप कुमार
खराब तबीयत के चलते एक्टर दिलीप कुमार को बुधवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अभी भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है। बता दें कि गंभीर डिहाइड्रेशन की वजह से उन्हें आइसीयू में रखा गया था और ऐसा कहा जा रहा था कि उन्हें दो दिन और अस्पताल में रखा जाएगा। 
विज्ञापन



हालांकि इसके बाद दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार होने लगा था और इसकी जानकारी डॉक्टरों ने दी थी, लेकिन अब खबर है कि उनकी किडनी फेल हो गई है और तबीयत बिगड़ गई है जिसकी वजह से उन्हें फिर से आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। उनकी तबीयत में अभी कोई सुधार नहीं है।
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक, किडनी में दिक्कत होने की वजह से उनके शरीर के बाकी अंगों पर भी इसका असर पड़ रहा है।

94 साल के दिलीप कुमार को बीते कुछ सालों में कई बीमारियों का दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। कई बार उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलीप कुमार के फैंस बेहद दुखी हैं और प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

दिलीप कुमार का नाम उन शख्सियतों में शुमार हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग और हुनर के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाई लेकिन खुद वो भी नहीं जानते थे कि एक दिन वो सफल एक्टर बनेंगे और ट्रेजिडी किंग के नाम से जाने जाएंगे। 40 और 50 के दशक में दिलीप कुमार का खूब बोलबाला रहा और कई फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया।


उन्होंने 'जोगन', 'तराना', 'हलचल', 'दीदार', 'नया दौर' और 'मुगले आजम' जैसी कई और हिट फिल्में दीं और इन्ही फिल्मों में निभाए किरदारों की वजह से उन्हें नया नाम मिला ट्रेजिडी किंग का।

ये भी पढ़ें - मजाक मजाक में ही ये हीरोइन बन गई थी किशोर कुमार की तीसरी वाइफ, आज है इस सुपरस्टार की बीवी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed