फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म की प्रमोशन के दौरान 'सर्किट' ने खोल दिया राज , फिल्म मुन्नाभाई-3 बनेगी या नहीं

Thu, 12 Oct 2017 08:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद Updated Thu, 12 Oct 2017 08:01 AM IST
विज्ञापन
actor arshad warsi reveals about munnabhai part three movie during film promotion
Ajay And Arshad

फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और 'लगे रहो मु्न्नाभाई' के बाद फिल्म का तीसरा पार्ट बनेगा या नहीं इस पर एक्टर अरशद वारसी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म 'गोलमाल अगेन' के प्रमोशन के दौरान मुन्नाभाई सीरीज को लेकर एक ऐसी बात कही है जिससे ये सवाल उठता है कि फिल्म मुन्नाभाई की सीरीज का तीसरा पार्ट बनेगा या नहीं। 

actor arshad warsi reveals about munnabhai part three movie during film promotion
राजकुमार हिरानी - फोटो : BBC

बता दें कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी फिल्म '3 इडियट्स' और 'पीके' के बाद संजय दत्त की बायोपिक फिल्म पर काम रहे हैं। ऐसे में फिल्म गोलमाल अगेन के प्रमोशन के दौरान एक्टर अरशद वारसी के मुंह से ऐसी बात निकल गई है कि वो फंसते नजर आए। 

actor arshad warsi reveals about munnabhai part three movie during film promotion
sanjay dutt

दरअसल, फिल्म की प्रमोशन के दौरान वारसी ये कहते दिखे की संजय दत्त की बायोपिक फिल्म को बनने में तकरीबन हफ्ताभर रह गया है और फिर वे मुन्नाभाई 3 में नजर आएंगे। बता दें कि मुन्नाभाई सीरीज की तीसरी फिल्म का नाम 'मुन्नाभाई चले अमेरिका' होगा। हालांकि अभी फिल्म के शूटिंग की कोई तैयारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
actor arshad warsi reveals about munnabhai part three movie during film promotion
ranbir kapoor and katrina kaif

राजकुमार हिरानी की आने वाली बायोपिक फिल्म में संजय दत्त का रोल रनबीर कपूर निभा रहे हैं। फिल्म कास्ट में अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल और दिया मिर्जा हैं। वहीं अरशद वारसी अपने आनी वाली फिल्म 'गोलमाल अगेन' में एक बार फिर नजर आ रहे हैं। फिल्म दिवाली के पास 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन, तब्बु, परिणिती चोपड़ा, श्रेयास तलपड़े, कुनाल खेमू और तुषार कपूर अपने-अपने किरदार में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed