Instagram: लेटेस्ट तस्वीरों में अमिताभ बच्चन ने दिखाया स्वैग, फैंस बोले-स्टाइलिश बंदा
अमिताभ बच्चन ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें उनका एक अलग ही स्वैग नजर आ रहा है। अभिनेता अमिताभ बच्चन की इन तस्वीरों पर फैंस के साथ ही सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने अभिनय से इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाया है और अस्सी की उम्र में भी वह लगातार काम कर रहे हैं। आज भी अमिताभ बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। इसी के साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें उनका एक अलग ही स्वैग नजर आ रहा है। अभिनेता अमिताभ बच्चन की इन तस्वीरों पर फैंस के साथ ही सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
तस्वीरों में दिखा बिग-बी का स्वैग-
दिग्गज अभिनेता अमिताभ ने अपनी जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वह डार्क पैंट के साथ ब्लू हुडी और मैचिंग ब्लू बीनी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपना एक हाथ हुडी की जेब में डाला हुआ है और बहुत ही स्टाइलिश तरीके से पोज दिया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में अपनी जैकेट पर लिखे 'सिटी फॉग' शब्दों का जिक्र करते हुए लिखा-"हां...आप सही कह रहे हैं, शहर में कोई कोहरा नहीं है, मुंबई उज्ज्वल है, बस हम सभी को इस कोविड के शून्य से रहित होने के लिए उज्ज्वल करें, गलत..आप जानते हैं कि मेरा क्या मतलब है,''।
सौरव गांगुली बोले-'बॉस बाहर हैं'
अमिताभ बच्चन की ये तस्वीर देखने के बाद, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने लिखा-''बॉस बाहर आ गए हैं...उम्र उनके लिए बस एक नंबर है''। एक प्रशंसक ने सौरव गांगुली के कमेंट का जवाब देते हुए लिखा-"बिल्कुल। तो वहीं एक अन्य प्रशंसक ने भी अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए लिखा-"स्टाइलिश बंदा" तो वहीं दूसरे ने लिखा, ''आप प्रेरणा हैं''। फैंस इसी तरह से उनकी तारीफ में एक के बाद एक कमेंट्स कर रहे हैं। इससे पहले भी बिग-बी ने अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें सफेद रंग की हुडी में बहुत ही स्टाइलिश लग रहे थे।