{"_id":"5a8e59444f1c1bc83b8b82bd","slug":"abhishek-kapoor-starts-kedarnath-shooting-again-with-sara-ali-khan-and-sushant-rajput","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा और सुशांत पर बाबा 'केदारनाथ' की हुई कृपा, ये ट्वीट है सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा और सुशांत पर बाबा 'केदारनाथ' की हुई कृपा, ये ट्वीट है सबूत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
'बॉलीवुड के नवाब' सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' के बुरे दिन आखिरकार खत्म होते दिख रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि मेकर्स और डायरेक्टर के बीच विवाद सुलझ गया है। अब खबर है कि फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू हो गई है। डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी।
डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने पोस्ट कर लिखा, 'सफ़र जारी है,केदारनाथ का दूसरा शेड्यूल शुरू।' इससे एक बात तो साफ हो गई कि प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर अभिषेक कपूर के झगड़े का फिल्म पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा। केदारनाथ इसी साल दिसंबर में रिलीज की जाएगी।
The journey continues, #kedarnath 2nd schedule underway #jaibholenath #jaishivshambhoo 🙏 @itsSSR #saraalikhan pic.twitter.com/i1M9L3IpWC
— Abhishek Kapoor (@Abhishekapoor) February 21, 2018
बता दें कि डायरेक्टर और प्रोडक्शन हाउस के बीच सबसे पहले बवाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर शुरू हुआ था। निर्माता प्रेरणा अरोड़ा और अभिषेक कपूर के बीच उस समय विवाद शुरू हो गया था, जब अभिषेक ने फिल्म 'केदारनाथ' की प्रोडक्शन कंपनी की सलाह के बिना ही सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक कपूर के इस फैसले के बाद प्रेरणा अरोड़ा ने हाई कोर्ट जाने तक का फैसला कर लिया था। फिलहाल अब निर्देशक और निर्माता के बीच विवाद खत्म होता दिख रहा है। एक बार फिर 'केदारनाथ' की शूटिंग शुरू हो चुकी है।