अपने फिल्मी करियर को एक बार फिर से उजागर करने की कोशिश करने में लगे अभिषेक बच्चन ने सलमान और ऐश्वर्या को लेकर एक ऐसी बात कही है जिसे सुनकर आप चौंक सकते हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां में नजर आए थे।
जूनियर बच्चन आने वाले दिनों में फिल्म गुलाब जामुन में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ नजर आएंगे। हाल ही में एक सवाल के जवाब में अभिषेक से पूछा गया कि उनको कौन सी रोमांटिक फिल्में पसंद हैं। जवाब ऐसा दिया जिसे सुनकर आप चौंक सकते हैं।
अभिषेक कहते हैं कि उनको सलमान खान कि हम दिल दे चुके सनम बहुत पसंद हैं। 1999 में रिलीज हुई सलमान खान की इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी हीरोइन थी। फिल्म में अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में थे। एक समय ऐसा था कि जब फिल्मी गलियारों में सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते की चर्चा हर जगह होती थी, लेकिन दोनों की यह जोड़ी जल्द ही टूट गई। सलमान ने रिश्ते के टूटने के बाद कभी ऐश्वर्या के साथ काम नहीं किया। अभिषेक बच्चन का इन दोनों पर आया यह बयान बेहद चौंकाने वाला है।
अभिषेक ने कहा कि मुझे ऐश्वर्या का काम बहुत पसंद है। खासकर जो काम उन्होंने रेनकोट और गुरु में किया है वह तो शानदार है। फिल्म रेनकोट में ऐश्वर्या ने जो काम किया वह मुझे उनका सबसे बेस्ट काम लगता है। इस फिल्म में वह एक अदाकारा के रूप में उभर कर आई हैं।