अनुराग बसु की फिल्म ‘लूडो’ में अपने किरदार के लिए खूब तारीफें बटोर रहे अभिषेक बच्चन ने अपनी अगली फिल्म के लिए जो काया बदली है, उसे देख दुनिया वाले हैरान हैं। निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म ‘गुरु’ के लिए इससे पहले अभिषेक ने अपने लुक्स में जबरदस्त तब्दीली की। उनका ताजा बदलाव फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ के लिए है।
2 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉब बिस्वास फिल्म ‘कहानी’ का एक किरदार रहा है, जिस पर अब एक पूरी फिल्म बन रही है और अभिषेक बच्चन फिल्म का टाइटल रोल कर रहे हैं। हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक सुजॉय घोष फिल्म 'कहानी' में दिखाए गए किरदार 'बॉब बिस्वास' पर ये फिल्म बनाने के लिए तैयार हुए तो इसके लिए उन्हें 'कहानी' के निर्माता जयंतीलाल गडा से अनुमति लेनी पड़ी थी। और यह अनुमति सुजॉय घोष को इतनी आसानी से नहीं मिली।
3 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'बॉब बिस्वास' को सुजॉय घोष के साथ हिंदी सिनेमा के किंग शाहरुख खान मिलकर बना रहे हैं। जब जयंतीलाल से इस किरदार की अनुमति लेने की बारी आई तब यहां पर सुजॉय के काम शाहरुख ही आए। उन्होंने अपने पुराने संबंधों का इस्तेमाल करते हुए जयंतीलाल से बॉब बिस्वास के किरदार पर फिल्म बनाने की अनुमति ले ली थी।
4 of 5
बॉब बिस्वास
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुजॉय घोष को नियमों के मुताबिक इस फिल्म को शुरू करने से पहले जयंतीलाल से अनुमति लेने की और एनओसी लेटर साइन करवाने की जरूरत थी ही। हाल ही में फिल्म 'बेबी' के किरदार शबाना पर भी फिल्म 'नाम शबाना' बनी थी लेकिन इन दोनों ही फिल्मों के निर्माता नीरज पांडे ही थे। इसलिए वहां किसी की अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ी। यहां सुजॉय घोष की मदद शाहरुख खान ने की।
5 of 5
सुजॉय घोष
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'बॉब बिस्वास' को सुजॉय घोष की बेटी दिव्या अन्नपूर्णा घोष निर्देशित कर रही हैं जिसमें अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। इसकी शूटिंग के लिए अभिषेक बच्चन इन दिनों कोलकाता में हैं। अपने पिता अमिताभ बच्चन की तरह अभिषेक को भी कोलकाता पहुंच पसंद हैं। ‘अमर उजाला’ से बातें करते हुए अभिषेक कहते हैं, “कोलकाता के लोग डैडी को आमार जामाई (हमारा दामाद) कहकर बुलाते हैं और मुझे आमार नाती (हमारा नाती)। कोलकाता मेरा भी पसंदीदा शहर है, मुझे यहां बहुत सारा प्यार मिलता है और मेरे लिए तो ये दूसरे घर जैसा है।”