हाल ही में ओपरा विन्फ्रे ने प्रियंका चोपड़ा का इंटरव्यू किया था जिसने खूब सुर्खियां बटोरी। इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने निक जोनस से अपने रिश्ते, फिल्मी करियर और अपने परिवार से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया था। मालूम हो कि कुछ सालों पहले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी ओपरा विन्फ्रे के शो पर गए थे। शो पर वो अपनी शादी के बाद 2009 गए थे जहां उन्होंने अपने रिश्ते और फिल्मी करियर पर बात की थी। उस इंटरव्यू की भी लोगों के बीच खूब चर्चा हुई थी।
2 of 5
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू के दौरान ओपरा ने ऐश्वर्या से पूछा था कि बॉलीवुड में एक शानदार करियर होने के बावजूद उन्होंने कैमरे के सामने कभी कोई किसिंग सीन नहीं दिया। ओपरा ने कहा, 'मुझे लगता है कि आपने कैमरे पर कभी कोई किसिंग सीन नहीं दिया है। ऐश्वर्या ने उनके इस सवाल पर मुस्कुराया था। जबकि अभिषेक बच्चन से कहा था, 'आगे बढ़ो बेबी। ऐश्वर्या के कहने पर अभिषेक ने पत्नी के गाल पर किस कर लिया और ओपरा से बोले थे- जितना वेस्टर्न फिल्मों में यह सब खुले रूप से होता है, वैसा इंडिया में नहीं होता।
3 of 5
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान अभिषेक ने यह भी बताया था कि ऐश्वर्या उनकी जिंदगी में कैसे आईं। उन्होंने बताया, 'मैं एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिल में न्यूयॉर्क में था। वहीं होटल की बालकनी में खड़े होकर मैं दुआ मांगता कि काश शादी करके हम दोनों साथ हो जाएं। मैं एक दिन उसी बालकनी पर ऐश्वर्या को ले गया और शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
4 of 5
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, जब ओपरा ने अभिषेक से तीन साल बड़ी ऐश्वर्या से शादी करने पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा था, 'वह बॉलीवुड की एक कामयाब एक्ट्रेस या मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं, इस कारण उन्होंने शादी नहीं की। वे शादी करने के लिए तैयार इसलिए हुए क्योंकि वह एक बहुत ही अच्छी इंसान है। वह एक ऐसी महिला है जो रात में बिना मेकअप के रहती हैं और जैसी हैं वैसी ही खुद को सबके सामने रखती हैं। वह कभी दिखावा नहीं करती।
5 of 5
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच बॉन्डिंग कमाल की है। ऐश्वर्या और अभिषेक ने 'ढाई अक्षर प्रेम के', 'कुछ ना कहो', 'बंटी और बबली', 'उमराव जान', 'धूम-2' और 'गुरु' को मिलाकर छह फिल्मों में काम किया। वहीं, शादी के बाद दोनों की फिल्म 'सरकार राज, और 'रावन' रिलीज हुई थी।