अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की शादी की तस्वीरें कुछ समय पहले आई थीं जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। श्वेता के बाद अब बेटे अभिषेक बच्चन की शादी की अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीरें कई कार्यक्रमों के दौरान की हैं। संगीत सेरेमनी में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने परफॉर्मेंस भी दी थी। वहीं अभिषेक और ऐश्वर्या उन्हें देख रहे हैं। तस्वीर में पीछे ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन भी नजर आ रही हैं।
2 of 6
amitabh bachchan, shweta bachchan
- फोटो : social media
फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की इन तस्वीरों को 12 साल बाद शेयर किया है। 2007 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। शादी को भव्य बनाने में अमिताभ बच्चन ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन दोनों ही थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।
3 of 6
amitabh, jaya, shweta
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और श्वेता बच्चन एक साथ दिख रहे हैं। तीनों ने ही क्रीम कलर के मैचिंग के कपड़े पहने हुए हैं। श्वेता के साथ उनकी बेटी नव्या लग रही हैं हालांकि उनका चेहरा दूसरी ओर है।
4 of 6
jaya bachchan, abhishek bachchan
- फोटो : social media
जया बच्चन शादी की रस्मों को निभा रही हैं, वहीं अभिषेक बच्चन बैठे हुए हैं। इस रस्म के दौरान परिवार के बाकी सदस्यों को आस-पास देखा जा सकता है। बता दें कि बच्चन परिवार ने शादी के इन तमाम कार्यक्रमों के दौरान अबु जानी संदीप खोसला की ड्रेस पहनी। ऐसे में तस्वीरों को शेयर करते हुए फैशन डिजाइनर ने बच्चन परिवार का शुक्रिया कहा।
5 of 6
abhishek bachchan, aishwarya rai
- फोटो : social media
एक अन्य तस्वीर में अभिषेक और ऐश्वर्या परफेक्ट कपल नजर आ रहे हैं। अभिषेक ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हैं जिसमें रेशम का गोटा, स्टोन और मोतियों का वर्क है। वहीं ऐश्वर्या ने रेशम का घाघरा पहना। हल्के नीले रंग के इस लहंगे में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
पढ़ें: पहली बार सामने आईं श्वेता बच्चन की वेडिंग फोटो, 22 साल पहले अमिताभ बच्चन ने की थी बेटी की भव्य शादी