अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने आत्महत्या कर ली है इस बात पर किसी को यकीन नहीं हो रहा। सुशांत की मौत पर बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया तक पर फिल्म इंडस्ट्री में चलने वाले नेपोटिज्म पर बहस शुरू कर दी है। इस बीच अभिनव सिंह कश्यप (Abhinav Singh Kashyap) ने अपने फेसबुक पोस्ट में सलमान खान और उनके परिवार पर आरोप जड़ दिए हैं।
2 of 5
अभिनव सिंह कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनव सिंह कश्यप (Abhinav Singh Kashyap) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के कथित आत्महत्या मामले की गहराई से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, बहुत सारे लोग मेरी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कुछ लोगों की चिंता वास्तविक है, कुछ लोगों की दिखावटी। जो भी होगा मैं उसका सामना करूंगा। मैंने सलमान खान के बारे में जो भी कहा है उससे पीछे हटने वाला नहीं हूं।

3 of 5
सलमान खान, सोहेल खान
- फोटो : Social Media
अभिनव सिंह कश्यप ने अपने फेसबुक पोस्ट में आगे लिखा- मैंने 10 साल झेले हैं और मैं इसके साथ ही काम कर रहा हूं। जो लोग ये पूछ रहे हैं कि मैंने सलमान के परिवार के अलावा दूसरों का नाम क्यों नहीं लिया है। तो आपको बता दूं, मैंने बॉलीवुड में शोषण के कई और किस्से सुने हैं लेकिन खानों को छोड़कर किसी के खिलाफ मेरी कोई व्यक्तिगत शिकायत नहीं है।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने आगे कहा, मुझे उम्मीद है कि जो लोग व्यक्तिगत रूप से दूसरों से पीड़ित हैं, उन्हें अपनी कहानी कहनी चाहिए। यह सलमान खान परिवार के खिलाफ मेरा अपना संघर्ष है और मैं अकेला ही इन लोगों के लिए काफी हूं। हां, मैं कभी भी आत्महत्या नहीं करूंगा लेकिन मेरे साथ कुछ भी अनहोनी होती है तो देश जानता है कि किसे दोषी ठहराया जाना चाहिए... इसे मेरा आधिकारिक बयान माना जाए।
इससे पहले उन्होंने कहा था- ये लोग आपका करियर नहीं बनाते, आपके करियर को बर्बाद करके रख देते हैं। एक दशक से तो मैं खुद ये सब झेल रहा हूं। मेरा अनुभव भी इन सब चीजों से अलग नहीं रहा और मैंने भी शोषण और दादागीरी को झेला है। 'दबंग' के समय अरबाज खान और उसके बाद से हमेशा। अरबाज खान और सोहेल खान अपनी फैमिली से मिलकर मेरे करियर पर कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे और मुझे काफी डराया-धमकाया गया।