अभिनेता आयुष शर्मा बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के जीजा हैं। आयुष की शादी सलमान खान की बहन अर्पिता से हुई थी। आयुष और अर्पिता के दो बच्चे भी हैं। आयुष- अर्पिता के बेटे का नाम आहिल और बेटी का नाम आयत है। आयत को अर्पिता ने बीते साल 27 दिसबंर को जन्म दिया था। हाल ही में आयुष ने अपने बच्चों के नाम पर अपनी एक इच्छा जाहिर की है।
2 of 5
aayush sharma
- फोटो : amar ujala mumbai
आयुष शर्मा ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर और निजी जिंदगी के बारे में ढेर सारे खुलासे किए। आयुष की पत्नी एक मुस्लिम परिवार के संबंध रखती हैं ऐसे में उनके बच्चों के नाम को लेकर सवाल किए गए। जिसके बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों का पहला नाम मुस्लिम और उपनाम (सरनेम) हिंदू क्यों रखा।
3 of 5
बच्चों के साथ अर्पिता खान शर्मा
- फोटो : Social Media
आयुष ने कहा, 'मैं और अर्पिता धर्मनिरपेक्ष रिश्ते पर विश्वास रखते हैं। इसलिए हम दोनों ने तय किया कि हम अपने बच्चों का पहला नाम मुस्लिम और उपनाम हिंदू रखेंगे'। बच्चों के नाम को लेकर बात करते हुए आयुष ने कहा, हमने तय किया था कि, 'हम सभी का नाम अक्षर ए (A) से रखेंगे। एक बार मैं लंदन के लिए सफर कर रहा था, उस दौरान मुझे एक शख्स मिला जिसका नाम आहिल था। उसका नाम मुझे काफी अलग लगा और फिर मैंने आहिल के नाम का मतलब ढूंढा।'
4 of 5
आयुष शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष शर्मा ने आहिल के नाम का फारसी में मतलब राजकुमार बताया। वहीं इन दिनों आयुष शर्मा अपना लुक बदलने की वजह से काफी चर्चा में हैं। लॉकडाउन के बीच वह गंजे हो गए हैं। अपने नए लुक की तस्वीर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किया। इस तस्वीर में आयुष शर्मा गंजे लुक में हाथों में कैमरा पकड़े तस्वीर लेते नजर आ रहे हैं। उनके रफ एंड टफ अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
5 of 5
आयुष शर्मा की तस्वीरों पर कमेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं आयुष शर्मा की इस तस्वीर को बॉलीवुड सितारों ने भी काफी पसंद किया है। वहीं उन्होंने अपनी गंजे लुक की तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा,'बाल्ड लुक ऑर बैडएस लुक... कैसा लगा।' बात करें आयुष शर्मा की फिल्मों की तो उन्होंने साल 2018 में फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ वरीना हुसैन मुख्य भूमिका में थीं।
पढ़ें: लाल सिंह चड्ढा बना रही कंपनी के सीईओ ने बदली नौकरी, सिनेमा और टीवी का काम छोड़ लौटे पुराने कारोबार में