फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गंवार' कहे जाने पर भी खुश हैं ट्विंकल खन्ना, वजह है बेटा

Mon, 27 Mar 2017 08:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Mon, 27 Mar 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
Aarav's friends call Twinkle Khanna 'Savage' and she loves it
बेटे आरव के साथ ट्विंकल खन्ना
एक हाउसवाइफ और एक मॉम के तौर पर अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना को बेशक सबसे बेहतर मानते हों लेकिन उनके बेटे आरव के दोस्तों के लिए ट्विंकल गंवार और जंगली हैं। 

चौंक गए ना ? लेकिन ये सच है और इसका खुलासा खुद ट्विंकल ने किया।

'गंवार' कहे जाने पर भी खुश हैं ट्विंकल खन्ना, वजह है बेटा

Aarav's friends call Twinkle Khanna 'Savage' and she loves it
बेटे आरव के साथ ट्विंकल खन्ना
हाल ही में डीएनएक को दिए एक इंटरव्यू में ट्विंकल से जब पूछा गया कि क्या वो एक फ्रैंडली मां हैं, तो ट्विंकल ने कहा, 'मैं उम्मीद करती हूं कि मैं एक फ्रैंडली मां हूं, बल्कि मैं फ्रैंडली होने की कोशिश भी करती हूं, लेकिन आरव के दोस्त मुझे गंवार कहते हैं। मेरा मानना है कि ये आज के समय में ये आपके लिए एक कॉम्पलीमेंट है, तारीफ है लेकिन सुनने में काफी खराब लगता है पर मेरा बेटा कहता है कि ये अच्छी बात है।'

'गंवार' कहे जाने पर भी खुश हैं ट्विंकल खन्ना, वजह है बेटा

Aarav's friends call Twinkle Khanna 'Savage' and she loves it
पति अक्षय कुमार और बेटे आरव के साथ ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल और अक्षय के दो बच्चे हैं, बेटा आरव और बेटी नितारा। ट्विंकल कहती हैं कि वो पूरी कोशिश करती हैं उनके बच्चों को वो प्राइवेसी मिले जिसके वो हकदार हैं। ट्विंकल ने कहा, 'मैं एक मां हूं तो इसलिए मेरी ड्यूटी है कि मैं अपने बच्चों को सुरक्षा दूं। इसी लिए मुझे सोशल मीडिया पर ना तो आरव की तस्वीरें डालना पसंद है और ना ही नितारा की क्योंकि वो बेशक बच्चे हैं लेकिन उन्हें भी प्राइवेसी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'गंवार' कहे जाने पर भी खुश हैं ट्विंकल खन्ना, वजह है बेटा

Aarav's friends call Twinkle Khanna 'Savage' and she loves it
अपने बच्चों और पति के साथ ट्विंकल खन्ना
'हालांकि मुझे फोटोग्राफरों द्वारा उनकी तस्वीरें खींचे जाने से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन मैं उन्हें तब तक लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश करूंगी जब तक कि वो इसके फायदे और नुकसान ना समझ जाएं।'

वाकई ट्विंकल की इन बातों पर खुद अक्षय को भी गर्व महसूस होता होगा। वो खुद भी कई मौकों पर ट्विंकल की तारीफ करते रहे हैं और उन्हें एक बेहतर हाउसवाइफ और बेस्ट मॉम मानते हैं।
विज्ञापन

'गंवार' कहे जाने पर भी खुश हैं ट्विंकल खन्ना, वजह है बेटा

Aarav's friends call Twinkle Khanna 'Savage' and she loves it
पति अक्षय के साथ ट्विंकल खन्ना
फिल्म की बात करें तो ट्विंकल खन्ना पति अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा राधिका आप्टे भी नजर आएंगी। फिल्म में अक्षय का किरदार रियल लाइफ में मुरुगनाथम से प्रेरित है जिन्होंने सभी विरोधों का सामना करते हुए सबसे सस्ते सैनेटरी पैड्स बनाने का काम किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed