पीएम मोदी ने लोगों से रविवार को जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की थी। साथ कहा था कि शाम पांच बजे घर के बाहर आकर ताली और थाली बजाकर डॉक्टरों और पुलिसवालों को शुक्रिया कहें। लोगों ने भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और घर की बालकनी से बाहर निकलकर थाली, घंटी, शंख और ताली बजाते दिखे। बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं रहे। कई सितारों के बच्चे तो अपने घर की छतों पर थाली बजाते नजर आए।
आराध्या-युग देवगन सहित ये स्टार किड भी नहीं रहे पीछे, कोरोना कमांडोज को कहा शुक्रिया
काजोल के बेटे युग ने भी इसमें हिस्सा लिया। बालकनी के बाहर आकर युग थाली और चम्मच बजाते दिखए। वो लगातार ऐसा करते रहे। वैसे युग जब भी कैमरे के सामने आते हैं अपनी शरारतों से लोगों का दिल जीत लेते हैं।
पूरा बच्चन परिवार छत पर नजर आया। अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या के साथ आराध्या भी नजर आईं। अमिताभ की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा भी इस दौरान थीं।
विवेक ओबेरॉय भी पूरे परिवार के साथ बालकनी में दिखे। इस दौरान उनकी पत्नी प्रियंका अल्वी और दोनो बच्चे भी साथ में दिखे। विवेक ओबेरॉय के पूरे परिवार ने डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों का शुक्रिया किया।
#5baje5minute #jantacurfew #coronaviruspandemic #prayersforcoronafreeworld #coronafighters
A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi) on
फिल्ममेकर करण जौहर अपने घर की छत पर आए। उनकी मां हीरू जौहर और दोनों बच्चे रूही और यश भी साथ में थे। छत पर खड़े करण जौहर ताली और थाली बजाते देखे गए।
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on