हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग पूरी न होने की वजह से उनकी एक और फिल्म 'विक्रम वेद' को आगे खिसका दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक आमिर खान ने फैसला लिया है कि वह 'विक्रम वेद' की शूटिंग 'लाल सिंह चड्ढा' के रिलीज होने के बाद ही शुरू करेंगे।
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल उनका पूरा ध्यान उनकी अधूरी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पर है जिसकी शूटिंग अभी लगभग 40 फीसदी बाकी है। आमिर खान की फिल्म 'विक्रम वेद' को लेकर चर्चाएं काफी लंबे समय से चल रही हैं। खबरें बताती हैं कि आमिर खान तब तक शूटिंग शुरू नहीं करेंगे, जब तक बिगड़ी हुई स्थिति ठीक नहीं हो जाती।
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वह अपने साथ काम करने वाले कलाकारों और कर्मचारियों की सेहत को किसी भी कीमत पर हानि नहीं पहुंचाना चाहते। वह अपनी इस अधूरी फिल्म की शूटिंग अक्टूबर के बाद ही शुरू करेंगे। साथ ही उन्होंने यह फैसला भी किया है कि जब तक उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो जाती, तब तक वह अपनी एक और अगली फिल्म 'विक्रम वेद' की शूटिंग शुरू नहीं करेंगे।
4 of 5
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
इस बारे में आमिर खान के आधिकारिक प्रवक्ता का कहना है, 'ये खबरें सिर्फ एक अनुमान के तहत जारी की गई हैं। इस खबर से जुड़े सभी तथ्यों की जो पुख्ता जानकारी है वह सिर्फ आमिर खान, इस फिल्म के निर्माता या फिर निर्देशक दे सकते हैं।'
5 of 5
लाल सिंह चड्ढ़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ज्ञात रहे कि फिल्म 'विक्रम वेद' वर्ष 2017 में आई तमिल भाषा की हिट फिल्म 'विक्रम वेधा' की रीमेक है। इस फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। आमिर खान के लिए इस फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्देशन भी पुष्कर-गायत्री ही करेंगे जिन्होंने इसके तमिल वर्जन को बनाया है। फिल्म का हिंदी रूपांतरण इसके निर्माता नीरज पांडे ने किया है।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के केस में पुलिस को अंदेशा, उनके इस सोशल मीडिया अकाउंट से हुई छेड़छाड़