मनोरंजन उद्योग में धड़ल्ले से चली रही फिल्मों, टीवी सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग के चलते बड़े फिल्मकार भी कोरोना का चपेट में आने लगे हैं। पूरी दुनिया से दूर होकर अपनी अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को पूरा करने में जुटे आमिर खान को भी कोरोना हो गया है। वह किस संक्रमित के संपर्क में आकर कोरोना पॉजीटिव हुए, इसका पता तो नहीं चल पाया लेकिन पिछले आठ दस दिन में उनसे मिलने वाले सारे लोगों को कोरोना संक्रमण का टेस्ट कराने की सलाह दी गई है।
2 of 6
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की तरफ से बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक आमिर खान ने शुरूआती लक्षणों के बाद अपना कोरोना संक्रमण टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वह घर पर ही पृथकवास में हैं और कोरोना के उपचार के लिए सारी जरूरी एहितयात का पालन कर रहे हैं। आमिर ने इस परीक्षण के बाद अपनी खैरियत पूछने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और अपने संपर्क में आने वाले लोगों से एहतियातन अपना कोरोना टेस्ट कराने की अपील भी की। मुंबई के पॉश इलाकों में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है।
3 of 6
आमिर खान
- फोटो : instagram/avigowariker
दरअसल, आमिर ने हाल ही में अपने जन्मदिन के तुरंत बाद सोशल मीडिया से खुद को दूर कर लिया था। ऐसा करने के पीछे उनकी तरफ से वजह यही बताई गई थी कि वह अपनी इस निर्माणाधीन फिल्म को पूरा समय देना चाहते हैं, लेकिन चर्चा ये भी रही कि आमिर खान धीरे धीरे फिल्म इंडस्ट्री से ही खुद को दूर कर रहे हैं। ऐसा वह लोगों से मेल मुलाकात कम करने के लिए कर रहे थे। लेकिन, एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग से पहले की बैठकों के दौरान लोगों के कोरोना प्रोटोकॉल पालन न करने से आमिर इसकी चपेट में आ गए।
4 of 6
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक आमिर खान ने ये विज्ञापन बीती रात अभिनेत्री कियारा आडवाणी और फिल्म ‘दंगल’ के निर्देशक नितेश तिवारी के साथ शूट किया। आमिर की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद अब शूटिंग पर मौजूद सभी लोगों को कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा गया है। कोरोना संक्रमित लोगों के अब बड़े फिल्म सितारों को फिर से अपनी चपेट में लेने से लोग दहशत में हैं। पिछली बार अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमित होने की खबर आने पर फिल्म जगत में ऐसा ही हड़कंप मचा था।
5 of 6
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान पिछले कई साल से महाभारत पर एक फिल्म सीरीज बनाने की कोशिशो में लगे रहे हैं। पिछले साल उनका मन इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर एक वेब श्रृंखला के तौर विकसित करने का किया था। इस बारे में कई दौर की बातचीत के बाद ये लगने लगा था कि विदेशी सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ जैसी कोई भारतीय सीरीज भी जल्द ही परदे पर दिखेगी। लेकिन, वेब सीरीज ‘तांडव’ के एक दृश्य को लेकर मचे बवाल के बाद नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज को बनाने का इरादा त्याग दिया।