बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) अपनी प्रोफेशनली और पर्सनली दोनों ही लाइफ को बखूबी मैनेज करते हैं। इस बात का सबूत आमिर खान का सोशल मीडिया अकाउंट हैं। सोशल मीडिया पर अपने काम के साथ-साथ निजी जिंदगी के पल भी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में आमिर खान ने सोशल मीडिया पर पत्नी किरण रॉव के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसका कैप्शन बेहद शानदार है।
आमिर ने पत्नी के साथ दिखाया रोमांटिक अंदाज, तस्वीर शेयर कर बोले- 'दुनिया में सबसे क्यूट'
इस तस्वीर में आमिर खान (Aamir Khan) और किरण रॉव (Kiran Rao) महाराष्ट्रियन लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आमिर खान कुर्ते के साथ टोपी लगाए हुए हैं तो वहीं किरण महाराष्ट्रियन साड़ी पहनी हुई हैं। इस तस्वीर में पीछे की ओर कई लोग नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आमिर खान ने लिखा- 'दुनिया में सबसे क्यूट...माजी बायको।'
The cutest in the world... mazi baiko ❤
A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on
खास बात यह है कि आमिर ने इस तस्वीर को तुरंत ही ट्विटर और इंस्टाग्राम की प्रोफाइल पिक्चर बना लिया। इससे पहले आमिर खान ने अपने अजीज दोस्त इमली के साथ तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आमिर खान ने लिखा - 'इमली और मैं'। आमिर खान की इमली के साथ यह तस्वीर काफी क्यूट लग रही है। तस्वीरों के देखकर साफ कहा जा सकता है कि आमिर इमली से कितना प्यार करते हैं।
A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on
हाल ही में आमिर खान ने अपना जन्मदिन भी मनाया। जन्मदिन पर आमिर और उनकी पत्नी किरण रॉव की लिपलॉक की तस्वीर खूब वायरल हुई थी। आमिर ने बर्थडे पर मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर सभी मीडिया कर्मियों को बुलाया और केक काटा। इस जश्न के दौरान ही आमिर ने किरण राव को केक खिलाया बल्कि लिपलॉक भी किया।
लिपलॉक के अलावा आमिर खान (Aamir Khan) की केक काटते हुए, पत्नी को केक खिलाने के बाद मीडिया को पोज देते हुई भी तस्वीरें हैं। यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब आमिर खान ने खुलेआम इस तरह से लिपलॉक किया हो। इससे पिछले जन्मदिन पर भी आमिर केक काटने के बाद लिपलॉक करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। किरण राव के साथ रोमांटिक लिपलॉक करने के बाद आमिर खान ने पत्नी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।