बॉलीवुड के
'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' यानि आमिर खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। पता हो कि हाल में
आमिर सोशल मीडिया प्लेफॉर्म इंस्टाग्राम पर आए हैं। इंस्टाग्राम पर आते ही उन्होंने अपनी शानदार फोटो शेयर करके फैंस का दिल जीत लिया है।
आमिर की इस फोटो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने यह फोटो अपने पानी फाउंडेशन की टीम और महाराष्ट्र के एक गांव के बच्चों के साथ शेयर की है। पता हो कि फिल्मों के अलावा भी आमिर समय निकालकर सोशल वर्क पर काफी ध्यान देते हैं।
बीते दिनों आमिर सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लाइव हुए थे। फेसबुक लाइव में उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मस्थान गांव कटगन से फैंस के साथ लाइव वीडियो चैट पर जुड़े और सूखे से निपटने के लिए फैंस को पानी का महत्व बताया।
हाल ही में अक्षय कुमार और सलमान के बाद आमिर ने भी गुलशन कुमार की बॉयोपिक में काम करने से मना कर दिया है। फिलहाल आमिर जोधपुर में अपनी फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का जोधपुर शेडयूल पूरा होने के बाद मुंबई शेडयूल शुरू होगा। इसके अलावा डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक करण जौहर भारतीय दार्शनिक 'ओशो' आचार्य रजनीश की बायोपिक बनाने का फैसला किया है जिसमें आमिर खान ओशो का किरदार कर सकते हैं।