जब बात आती हो फिल्मों और किरदारों में परफेक्शन की तो आमिर खान का नाम सबसे पहले आता है। जिस तल्लीनता और कर्मठता से आमिर अपने किरदारों को निभाते हैं और फिल्में करते हैं उसकी वजह से उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। अभी भी जब उनकी कोई फिल्म रिलीज होती है तो बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम करती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने करियर में आमिर ने कुछ ऐसी भी फिल्में कीं जो ना सिर्फ फ्लॉप हुईं बल्कि उन्हें देखकर लगा कि आमिर ने ये फिल्में की भी क्यों ?
अपनी इन फिल्मों को देख आमिर खान को आ जाएगी शर्म
इसमें सबसे पहले नाम आता है 1990 में आई फिल्म 'तुम मेरे हो'। इस फिल्म में आमिर ने एक इच्छाधारी नाग जैसी शक्ति वाले इंसान का किरदार निभाया था। बचपन की कुछ घटनाओं के दौरान आमिर को ये शक्ति मिलती है। इस फिल्म में आमिर के साथ जूही चावला की जोड़ी थी। लेकिन ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही और इसके कई डॉयलॉग्स ने बुरी तरह भद्द पिटवाई। हालांकि इस फिल्म के बाद आमिर और जूही ने साथ में कई फिल्में कीं।
अपनी इन फिल्मों को देख आमिर खान को आ जाएगी शर्म
1990 में ही आमिर की एक और फिल्म आई थी 'जवानी जिंदाबाद', लेकिन ये फिल्म भी दर्शकों को पसंद नहीं आई और बुरी तरह फ्लॉप रही। ये कन्नड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिंदी रीमेक थी फिर भी कोई कमाल नहीं दिखा पाई। 'जवानी जिंदाबाद' में आमिर के साथ फराह नाज मुख्य भूमिका में थीं।
अपनी इन फिल्मों को देख आमिर खान को आ जाएगी शर्म
उसी साल आमिर की एक और फिल्म आई 'अव्वल नंबर'। ये फिल्म क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित थी जिसमें आमिर के अलावा आदित्य पंचोली और देव आनंद भी थे। लेकिन ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
अपनी इन फिल्मों को देख आमिर खान को आ जाएगी शर्म
लगता है 1990 आमिर के लिए अच्छा साल नहीं रहा क्योंकि इस साल आईं उनकी ज्यादातर फिल्मों को दर्शकों ने नकार दिया। उसी साल आई आमिर की एक और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। ये फिल्म थी 'दीवाना मुझसा नहीं'। इस फिल्म को ओपनिंग तो अच्छी मिली थी जिससे लग रहा था कि ये हिट रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।