फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Lagaan Satyajit Ray Apur Sansar Feature in Vulture 101 Best Movie Endings of All Time

वल्चर टॉप 101 लिस्ट में 'लगान' और अपूर संसार को मिली जगह, दुनिया की बेस्ट मूवी एंडिग फिल्मों में हुईं शामिल

Tue, 23 Feb 2021 10:35 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 23 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Lagaan Satyajit Ray Apur Sansar Feature in Vulture 101 Best Movie Endings of All Time
लगान-सत्यजीत रे - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में बनीं तीन फिल्मों को वल्चर ने बेस्ट मूवी एंडिग सूची में शामिल किया है। इसमें पहली फिल्म आमिर खान स्टारर लगान, दूसरी सत्यजीत रे की अपूर संसार और तीसरी मीरा नायर की सलाम बॉम्बे है। हालांकि इनमें सलाम बॉम्बे को कोई पोजीशन नहीं मिला। लेकिन इस फिल्म का जिक्र 15 फिल्मों के साथ किया गया है, जिनकी एंडिंग तो बेस्ट रही। बता दें कि साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर केनिर्देशन में बनी फिल्म लगान को सूची में 90वां स्थान मिला है। जबकि 1959 में आई सत्यजीत रे की फिल्म अपूर संसार को 41वां स्थान मिला है।

विज्ञापन


वल्चर ने फिल्मों की सूची जारी करते हुए लिखा, 'हमने टोन, ओरिजिन, ऑथरशिप, सब्जेक्ट मैटर और जेनर की डायवर्सिटी रखी गई। हमने फिल्म की एंडिंग को देखा कि उसमें क्या खास है। सबसे जरूरी उनके टाइटल से एंडिंग का मैच होना था, जिसने वल्चर की टीम को फिल्म से कनेक्ट किया। वल्चर ने अपनी वेबसाइट पर इन सभी 101 फिल्मों के एंडिंग सीन भी शेयर किए हैं।'
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लिस्ट बनाने वाली टीम ने हर एक डायरेक्टर की एक फिल्म देखी ताकि सभी को जगह मिल सके। अपूर संसार सत्यजीत रे की ओर से वर्ल्ड सिनेमा को दिया गया सबसे बड़ा योगदान है। इस फिल्म में एक पिता अपने बेटे की देखभाल नहीं कर सकता था क्योंकि उसकी पत्नी की बेटे के जन्म के समय ही मौत हो जाती है। कई सालों के बाद उससे मिलने आती है। इस फिल्म में दर्शाया दर्द, चोट, और एक क्राफ्टी एंडिंग सीधा दर्शकों के दिल को छूती है। इसलिए यह इस सूची में जगह बनाने में सफल रही। गौरतलब है कि वल्चर यूएस बेस्ड एंटरटेनमेंट वेबसाइट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि आमिर खान की साल 2001 में आई फिल्म 'लगान' खेल पर बनी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। 'लगान' के मुख्य किरदार भुवन और गौरी को तो आप अच्छे से जानते हैं। आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं फिल्म के ऐसे किरदार से जिसने गौरी के प्यार में पागल हो अपनी ही टीम से बेवफाई कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed